हरियाणा: हर 5 मिनट में कोरोना की चपेट में आ रहा एक व्यक्ति, 9 घंटे में खत्म हो रही 1 जिंदगी

चंडीगढ़। मई महीने तक कोरोना वायरस को मात देने वाले हरियाणा में कोरोना ने अब कोहराम मचा दिया है। यहां जून के पिछले 10 दिनों में प्रत्येक 5 मिनट में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो रहा है। हर 9 घंटे में एक व्यक्ति की वायरस से मौत हो रही है। राज्य में 10 दिनों में 3 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत भी हो गई है। विगत दिवस 333 नए संक्रमितों की पहचान हुई। वहीं, पांच लोगों की जान चली गई।

COVID-19 haryana update: Coronavirus positive cases reached 5351 in the state

पूरे ​हरियाणा में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5351 पर पहुंच गया हैं। अब तक 47 लोगों की जान जा चुकी है। राज्यभर में 3497 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्लानिंग बना रहा है। मगर, संक्रमण नहीं रुक रहा। हर दिन 80 प्रतिशत जिलों में नए केस मिल रहें हैं। सबसे ज्यादा दिल्ली से सटे जिले गुड़गांव, फरीदाबाद में मरीज सामने आ रहे हैं। अकेले गुड़गांव जिले में ही संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार से ज्यादा हो चुका है। इस शबर में 2329 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, फरीदाबाद में आंकड़ा 800 से पहुंच गया है।

COVID-19 haryana update: Coronavirus positive cases reached 5351 in the state

​कहां कितने लोग ठीक हुए?
हाल ही जिलों में 90 से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए।
गुड़गांव में 61
सोनीपत में 22
फरीदाबाद में- 13
करनाल में 6
झज्जर में-1
पानीपत में-1
हिसार में-1
कैथल में-1
कुरुक्षेत्र में-1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+