गुरुग्राम के एक ही इमारत में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव, सोसायटी कंटेनमेंट जोन घोषित

गुरुग्राम। राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक ही अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गुरुग्राम में कोरोना के 29 मामले सामने आए, जिसमें 20 केस सेक्टर 67 स्थित गुरुग्राम अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स से मिले हैं। 20 लोगों की कोरोना जांच पॉजिटिव आने के बाद इस पूरी सोसायटी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

Recommended Video

      Gurugram Apartment में मिले 20 से ज्यादा Corona Positive, Containment Zone घोषित | वनइंडिया हिन्दी
      Coronavirus Over 20 Residents test Positive in Gurugram Apartment Complex building declared containment zone

      गुरुग्राम जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि इस सोसायटी के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद यहां जांच कैंप लगाया गया, जांच में शुक्रवार 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग अब उन लोगों को ट्रेस कर रहा है, जो इनके संपर्क में आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि आसपास कोरोना की जांच का सघन अभियान चलाया जाएगा।

      हरियाणा में कुल कोरोना मामले अब 2 लाख 70 हजार से ज्यादा हो गए हैं। हालांकि इसमें सक्रिय मामले 1,103 ही हैं। प्रदेश में कोरोना से 3,044 मौतें हुई हैं। देश में बीते महीनों में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट के बाद बीते 15 दिनों में एक बार फिर कोरोना के केसों में इजाफा देखा जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 16,752 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 11,718 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं। वहीं, इस संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे में 113 लोगों की मौत हो गई।

      देश में कोरोना वायरस के कुल केसों की संख्या बढ़कर 1 करोड़, 10 लाख, 96 हजार, सात सौ इकत्तीस हो गई है। इसके अलावा इस बीमारी से अबतक 1 करोड़, 7 लाख, 75 हजार, एक सौ उन्हत्तर लोग ठीक हुए हैं। वहीं देश में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1 लाख, 57 हजार, 51 पहुंच गई है। वहीं, भारत में को कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख, 64 हजार पांच सौ ग्यारह है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 1 करोड़, 43 लाख, 1 हजार दो सौ छ्यासठ स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जा चुका है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+