हरियाणा में भी टीकाकरण अभियान का आगाज, 77 सेंटर पर 67 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स को लगेगा टीका

चंडीगढ़। Vaccination start in India कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की है। टीकाकरण के आगाज के साथ ही आज देश में 3 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। हरियाणा में भी इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पहले दौर के टीकाकरण के लिए 77 टीकाकरण स्थल बनाए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus Vaccination India: पहले दिन कितना सफल रहा Vaccination Campaign ? | वनइंडिया हिंदी
    haryana

    गुरुग्राम और पंचकूला में लाइव प्रसारित हुआ पीएम का संबोधन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से जिन 60 वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण की शुरुआत की है, उनमें से दो हरियाणा में भी हैं। इस बात की जानकारी अनिल विज ने भी एक दिन पहले दे दी थी। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी गुरुग्राम के एक सरकारी स्कूल और एक पंचकूला की सरकारी डिस्पेंसरी में लाइव प्रसारित किया गया।

    डॉक्टर नरेश त्रेहन को लगा वैक्सीन का टीका

    आपको बता दें कि हरियाणा के इन 77 वैक्सीनेशन सेंटर पर प्रदेश के 67 लाख लाख लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। इसमें सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर्स ही हैं। हरियाणा में मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ नरेश त्रेहान को वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा मेदांता अस्पताल के पल्मोनोलॉजिस्ट, डॉ सुशीला कटारिया, पल्मोनोलॉजिस्ट, डीजीएचएस, हरियाणा, डॉ एसबी कंबोज, केसीजीएमसीएच, करनाल के निदेशक सहित कई डॉक्टरों को भी टीका लगेगा।

    https://www.amarujala.com/chandigarh/panchayat-elections-will-be-held-in-haryana-before-february-24?pageId=1
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+