'बीजेपी वोटर्स और समर्थक राक्षसी प्रवृति के', रणदीप सुरजेवाला के बयान पर विवाद, खट्टर बोले- लेंगे एक्शन

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में एक जनसभा की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को लेकर विवादित बयान दे दिया, जिससे देश की सियासत गर्मा गई है। बीजेपी के नेता भी कांग्रेस और सुरजेवाला पर पलटवार कर रहे हैं।

सुरजेवाला ने अपने संबोधन में हरियाणा सरकार को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले और उनके समर्थक राक्षस प्रवृत्ति के हैं। मैं महाभारत की धरती से उन्हें श्राप देता हूं।

Congress leader Randeep Surjewala

कांग्रेस नेता ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सरकार मंडी में बोली लगाकर बेच रही है। उनका दरवाजा हमने कई बार खटखटाया। हम कहते हैं कि नौकरी ना दो, कम से कम मौका तो दो। जब नौकरी मिलनी होगी, मिल जाएगी, लेकिन आप पेपर में बैठने की इजाजत तो दो।

सीएम ने किया पलटवार
वहीं हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी उनके इस बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि केवल राक्षस प्रवृत्ति के परिवार में जन्मा व्यक्ति ही ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के बारे में सोच सकता है। मुझे लगता है कि ये असंसदीय भाषा है। हम इस पर जरूर संज्ञान लेंगे।

बीजेपी ने क्या कहा?
वहीं मामले में बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। 'अफजल गुरु' को 'अफजल गुरु जी' और आतंकी 'ओसामा' को 'ओसामा जी' कहने वाले रणदीप सुरजेवाला ने अब भारतीय मतदाताओं को गाली देना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी विदेशी धरती पर कहती है कि लोकतंत्र मर गया है और 'भारत माता' की हत्या हो गई है। अब सुरजेवाला ने बीजेपी को वोट देने वाले कम से कम 23 करोड़ लोगों को राक्षस बता दिया। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में नागरिक भगवान का रूप होते हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें राक्षस कह रही है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस किस अहंकार में जी रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+