CM Face Haryana: कुमारी सैलजा ने फिर जताई हरियाणा सीएम पद की दावेदारी, बरवाला में कही दिल की बात

Congress CM Face Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में दस साल बार अगर कांग्रेस की वापसी हुई तो मुख्‍यमंत्री कौन बनेगा? पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा या कोई और नेता? इसका जवाब अभी सिर्फ कांग्रेस आलाकमान ही बता सकता है, मगर दलित नेता कुमारी सैलजा ने फिर सीएम पद की दावेदारी जता दी है।

दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाल रही है, जो शुक्रवार शाम को हिसार जिले के बरवाला में पहुंची। इस दौरान कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा से मीडिया ने सवाल पूछा कि क्‍या वे भी विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं?

Kumari Selja News

हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि ''मैं चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इसका फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा। इन दिनों जहां भी जाती हूं। कार्यकर्ता मेरे सीएम बनने के नारे लगाते हैं।''

Congress CM Face Haryana

कुमारी सैलजा ने कहा कि सबकी भावना होती है कि जिस नेता से आप जुड़े हैं, वह तरक्‍की करे। सत्‍ता में आने के बाद सीएम के पद फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा। हालांकि आलाकमान ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव 2024 में किसी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं दी जाएगी।

उधर, कुमारी सैलजा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ''बरवाला मेरा घर है। आप सभी पर मेरा हक है और उससे भी ज्यादा आप लोगों का हम पर हक है। आपका समय आने वाला है। आप सभी कांग्रेस को जिताकर न्याय की सरकार बनाएं।''

कुमारी सैलजा जीवन परिचय?

कुमारी सैलजा हरियाणा कांग्रेस में बड़ा दलित चेहरा हैं। वर्तमान में सिरसा से कांग्रेस सांसद हैं। इनके पास कांग्रेस महासचिव पद की भी जिम्‍मेदारी है। ये हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्‍यक्ष भी रह चुकी हैं।

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में 24 सितंबर 1962 को जन्‍मी सैलजा कुमारी पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में आवास, शहरी ग़रीबी उन्मूलन एवं पर्यटन मंत्रालय में मंत्री भी रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+