बिना वजह किसी गरीब के चक्कर कटवाए तो मैं तुम्हारे चक्कर कटवा दूंगा: CM सैनी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी अपने दिन की शुरुआत जनसेवा के साथ करते हैं। आज जनसेवा के दौरान सीएम सैनी संत कबीर कुटीर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने जनता की समस्या को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता कि समस्या का जल्द से जल्द निदान हो।
इस मौके पर सीएम ने कहा कि हरियाणा के मेरे किसी भी परिवारजन को चिंता करने की जरुरत नहीं है। आपका यह बेटा चौबीस घंटे आपकी सेवा में आपके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि मैने अधिकारियों को बोल दिया है अगर बिना वजह किसी गरीब को चक्कर कटवाए तो मैं तुम्हारे चक्कर कटवा दूंगा।

म्हारे खिलाड़ी म्हारी शान
सीएम अक्सर आम जनता से मिलते है और उनकी समस्या का निदान करते है। सीएम हरियाणा की जनता को अपना परिवार बताते हुए कहते है कि मैं अपने परिवार के लिए सदैव खड़ा हूं। आपको बता दे कि बीते सोमवार की सुबह भी मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने संत कबीर पहुंचकर आम जनता से मुलाकात की और X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जो मान सम्मान की पगड़ी आपने मेरे सिर पर रखी हैं। इस सम्मान को मैं कभी कम नहीं होने दूंगा।
सीएम ने आगे लिखा कि म्हारे खिलाड़ी म्हारी शान है जो मेडल जीत कर देश विदेश में प्रदेश का नाम रौशन करते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाडियों को अंतर्राष्ट्रीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम संत कबीर कुटीर पहुंचकर जनता की समस्या को सुनते है और उसका निदान भी करते हैं। वो कहते हैं कि प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते मेरा परम कर्तव्य है हर हरियाणवी की बात सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना। वो बताते हैं कि मैं खुद किसान परिवार से आया हूं मैने समस्याओं को देखा है। मैं जानता हूं कि एक आम जनता के जीवन में कितना संघर्ष होता है।












Click it and Unblock the Notifications