Haryana: सीएम सैनी का नवनियुक्त पटवारियों को लेकर बड़ा निर्णय, ट्रेनिंग टाइम 6 महीने घटाया

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने नवनियुक्त पटवारियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पटवारियों को बधाई देते हुए कहा कि आपलोगों की कुछ मांगे थी। फिर उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पहले जो ट्रेनिंग थी वो डेढ़ साल की थी, अब यह प्रशिक्षण एक साल का होगा। प्रशिक्षण की अवधि आपके सेवा में ही शामिल की जाएगी। जिस दिन आप ज्वाइन करेंगे उस दिन से ही आपकी सेवा शुरु हो जाएगी।

इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि ये ऐसा अवसर है जब एक साथ प्रदेश में पहली बार दो हजार छह सौ पांच नए पटवारियों की भर्ती की गई है। यह संख्या ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का भी प्रतीक है कि हरियाणा सरकार अपने प्रशासनिक ढाचे को और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रदेश के विकास और प्रशासन में पारदर्शिता एवम दक्षता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

cm saini

उन्होंने कहा कि यहां वो होनहार युवा बैठे है जिन्होंने कठीन चयन प्रक्रिया में खुद को योग्य साबित किया है। सीएम ने कहा इस परीक्षा की तैयारी में आपने कड़ी मेहनत और संघर्ष किया है परंतु यह संघर्ष जितना आपका था उतना ही हमारा भी था। आप जानते है कि हरियाणा में नौकरियों को लेकर किस प्रकार का माहौल था हमने पिछले दस वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में इस सिस्टम को कड़ाई से बदलने का काम किया है।

सीएम सैनी ने कहा कि हमने पारदर्शिता लाकर बिना पर्ची,बिना खर्ची के दो हजार छह सौ पांच पटवारियों को चयनीत किया है। मुझे इस बात के लिए खुशी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पटवारी की अहम भूमिका होती है। फसल खराब होने पर सही मुआवजा पटवारी की जिम्मेदारी होती है।

वहीं सीएम ने विपक्ष पर करारा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई एग्जाम के रिजल्ट पर रोक लगवाई है। उन्होंने कहा कि पटवारी का सरकार में भी अहम योगदान होता है। पटवारी को काफी काम करना पड़ता है। बता दे कि सीएम के इस महत्वपूर्ण घोषणा करते ही नवनियुक्त पटवारियों ने खुशी में खुब नारे लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+