Haryana News: सीएम सैनी ने गुलाबी सुंडी और बाढ़ से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने के दिए निर्देश, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साल 2022 में गुलाबी सुंडी से खराब हुई नरमे की फसल और 2023 में घग्घर नदी में आई बाढ़ से खराब हुई फसलों का अटका हुआ मुआवजा किसानों को देने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'साल 2022 में गुलाबी सुंडी से खराब हुई नरमे की फसल और 2023 में घग्घर नदी में आई बाढ़ से खराब हुई फसलों का अटका हुआ मुआवजा किसानों को देने के निर्देश दिए। भाजपा सरकार किसानों का मुआवजा अटकाने और लटकाने वाली सरकार नहीं है। किसानों के हक का एक-एक पैसा सीधे उनके खातों में भेजा जाएगा।'

आपको बता दे की साल 2022 में गुलाबी सुंडी और साल 2023 में घग्घर नदी में बाढ़ आने से किसानों की नरमे की फैसले खराब हो गई थी। जिनका मुआवजा लंबे समय से अटका हुआ था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए गुलाबी सुंडी और बाढ़ से खराब हुई फसलों का अटका हुआ मुआवजा किसानों को देने के निर्देश दिए हैं। सीएम सैनी ने दावा किया है कि किसानों के हक का एक-एक पैसा सीधे उनके खातों में भेजा जाएगा।
साल 2022 में गुलाबी सुंडी से खराब हुई नरमे की फसल और 2023 में घग्घर नदी में आई बाढ़ से खराब हुई फसलों का अटका हुआ मुआवजा किसानों को देने के निर्देश दिए।
भाजपा सरकार किसानों का मुआवजा अटकाने और लटकाने वाली सरकार नहीं है।किसानों के हक का एक-एक पैसा सीधे उनके खातों में भेजा जाएगा।
— Nayab Saini (मोदी का परिवार) (@NayabSainiBJP) April 5, 2024












Click it and Unblock the Notifications