हरियाणा दिवस पर सीएम खट्टर का बड़ा ऐलान, 250 कैदियों की सजा माफ
चंडीगढ़, 01 नवंबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के 56वें स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को 250 कैदियों का सजा माफी करने सहित कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की। सीएम ने 'हरियाणा दिवस' पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन जारी करने, नए साइबर थानों की स्थापना करने जैसी कई घोषणाओं की जानकारी साझा की।

250 कैदियों की सजा माफ का ऐलान
हरियाणा दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह और अपनी सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि साल 2014 से सुशासन और प्रशासनिक सुधार लाना हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसी के साथ उन्होंने हरियाणा की विभिन्न जेलों में बंद 250 कैदियों या जो वर्तमान में पैरोल पर हैं, जिनकी सजा छह महीने या उससे कम बची है, उनकी सजा माफ करने की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घोषणा जघन्य अपराधों में दोषी ठहराए गए कैदियों पर लागू नहीं होगी।
सीएम ने कई और कई घोषणाए
वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के लोगों के लिए त्यौहारों का तोहफा देते पुरानी कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन जारी करने, नए साइबर पुलिस थानों की स्थापना, पुलिसकर्मियों के लिए द्विवार्षिक चिकित्सा जांच, पंचायत संरक्षक योजना की शुरुआत करने की घोषणा की।
सीएम ने आगे कहा कि सरकार ने अंत्योदय की भावना को कायम रखते हुए, पिछले साढ़े सात वर्षों में केवल परिवार पहचान पत्र जैसी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को ही लागू नहीं किया गया, बल्कि सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित प्रयास किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications