हरियाणा: CM मनोहर लाल ने स्क्वाश के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराने पर भारतीय पुरुष टीम को दी बधाई
CM Manohar Lal Khattar Congratulats Indian Men Team Defeating Pakistan Squash Match: चीन में एशियाई खेलों का आयोजन चल रहा है। एशियन गेम्स में भारतीय टीमों ने पदकों की झड़ी लगा दी है। इस बीच भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को स्क्वाश के रोमांचक मुकाबले में हराकर एशियन गेम्स में भारत को एक और स्वर्ण पदक दिया दिया है।
इस शानदार जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम स्पिरिट का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करने वाले खिलाड़ियों को बहुत बधाई। उन्होंने खिलाड़ी सौरभ घोषाल, अभय सिंह, महेश मंगोनकर और हरिंदर संधू को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

स्क्वाश के रोमांचक मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इन खिलाड़ियों को ट्विटर पर टैग करते हुए बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि रोमांचक मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। स्क्वाश में पाकिस्तान को हराने वाले खिलाड़ियों को बहुत बधाई।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'कांग्रेस और AAP एक ही हैं, इनका अपना ही कोई हिसाब-किताब है', बोले गृहमंत्री अनिल विज
भारत ने अब तक 38 मेडल पर जमाया कब्जा
बता दें कि 30 सितंबर यानी शनिवार को भारत ने कुल 7 मेडल पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही भारत ने एशियन गेम्स में अब तक कुल 38 मेडल्स जीत लिए हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने 10 गोल्ड, 14 सिल्वर और 14 ही ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। इसके अलावा तीन मुक्केबाज प्रीति, लवलीना और नरेंद्र ने अपने नाम मेडल पक्के कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें- Haryana: पंचकूला से हिमाचल के बद्दी तक बनेगी ब्रॉड गेज रेलवे लाइन, CM खट्टर की अध्यक्षता में हुई अहम मीटिंग












Click it and Unblock the Notifications