Haryana: पंचकूला से हिमाचल के बद्दी तक बनेगी ब्रॉड गेज रेलवे लाइन, CM खट्टर की अध्यक्षता में हुई अहम मीटिंग

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ की 7वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम खट्टर ने कई अहम निर्णय लिए। मीटिंग के दौरान गुरुग्राम जिला के गांव ढोरका में अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग के दो प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा पंचकूला जिले के चंडीमंदिर से लेकर हिमाचल प्रदेश के बद्दी तक बनने वाली नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन को मंजूरी दी गई।

सीएम ने बैठक के दौरान कई अहम बातें कहीं। उन्होंने हरियाणा के विकास पर जोर देते हुए सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने की बात कही। पंचकूला जिले से हिमचाल प्रदेश के बद्दी तक जाने वाली ब्राड गेज रेलवे लाइन के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए सीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण बेहद अहम है। हमें वन्य-जीवन धरती माता के सभी पारिस्थितिक घटकों के बीच संतुलन बनाए रखना होगा।

CM Khattar Panchkula meeting

मीटिंग में सीएम के साथ कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के ACS श्री विनीत गर्ग समेत अन्य अधिकारीगणों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जनकल्याणकारी योजना और सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम के साथ राज्य की विकास योजनाओं की गति बढ़ानी होगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन के निर्माण से रेलवे के द्वारा पंचकूला और हिमाचल प्रदेश के बद्दी तक किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि बद्दी एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां तक रेलमार्ग उपलब्ध होने से माल की ढुलाई में आसानी होगी। इसके साथ ही क्षेत्र में अधिक विकास होने के अवसर पैदा होंगे।

वहीं बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई। सीएम खट्टर ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण अपने आप में जंगली पौधों और जंगली प्रजातियों एवं उनके आवास की रक्षा करने का एक जटिल और संवेदनशील कार्य है। वन्य-जीवन धरती माता के सभी पारिस्थितिक घटकों के बीच संतुलन बनाए रखने का आधार है। ग्लोबल वार्मिंग, अनियमित वर्षा, बार-बार पड़ने वाले सूखे के कारण वन्यजीव खतरे में हैं। इसका बड़ा और प्रमुख कारण जलवायु परिवर्तन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+