Haryana News: सीएम खट्टर ने संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरूजी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर दी जानकारी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिव गोलवलकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'राष्ट्रहित के लिए आजीवन समर्पित आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक, श्रद्धेय माधवराव सदाशिव गोलवलकर ''गुरुजी'' की जयंती पर विनम्र नमन। भारत के सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के साथ-साथ मानव कल्याण के प्रति उनके ओजस्वी विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।'
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर के जीवन का अंतिम प्रवास रांची में हुआ था। 10-11 मार्च 1973 को बिहार प्रांत का कार्यकर्ता शिविर रांची में था। टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे युवक संघ हॉल में स्वयंसेवकों का कार्यक्रम हुआ था। रांची के आसपास के लगभग 1000 स्वयंसेवक आए थे। इस कार्यक्रम में बौद्धिक दर्शन देने के बाद वे जब कोलकाता जाने के लिए रांची स्टेशन पहुंचे तब कार से उतरते वक्त लड़खड़ा गए।

उस समय विभाग प्रचारक शिवशंकर तिवारी बगल में थे। उन्होंने उनके कंधे का सहारा ले लिया। उन्होंने सहारा लेने के बाद कहा शिवशंकर क्या हुआ इस शरीर को। उस कार्यक्रम के बाद उनका कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुआ। उस समय के खंड कार्यवाह और वर्तमान में उत्तर प्रदेश क्षेत्र के व्यवस्था प्रमुख प्रेम अग्रवाल और उस समय के रांची नगर प्रचारक सुरेश सिंह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे सादगी पसंद व्यक्ति थे। छोटे-छोटे प्रश्न करते थे। 5 जून 1973 को उन्होंने शरीर त्याग दिया।
19 फरवरी 1906 को नागपुर में सदाशिव राव गोलवलकर के घर जन्मे माधव गोलवलकर जो बाद में गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध हुए। संघ के संपर्क में 1931 में उस समय आए। जब वह बीएचयू में अध्ययन के लिए आए थे। प्राणीशास्त्र के व्याख्याता थे। अध्यापक गोलवलकर को तो हॉकी और टेनिस खेलने का शौक था। लेकिन उनसे संपर्क करने वाले स्वयंसेवकों को भी कहां मालूम था कि वे आगे चलकर सरसंघचालक का दायित्व निभाने वाले हैं। 1932 में जब गर्मी की छुट्टी में नागपुर पहुंचे थे। तब प्रथम बार उनकी मुलाकात संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार से हुई। 1933 में वे नौकरी छोड़कर संघ के कार्य में लग गए।












Click it and Unblock the Notifications