हरियाणा में निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, एक्टिव मोड में गृह मंत्री अनिल विज

पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के निकाय चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट गई है।

चंडीगढ़, 21 फरवरी 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के निकाय चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट गई है। भाजपा नेताओं ने निकाय चुनाव के मद्देनज़र अपनी सक्रिया बढ़ा दी है। इसी कड़ी में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस पर तंज़ कसते हुए कहा कि 70 साल का बिगड़ा हुए सात सालों में सही नही हो सकता है। हमने बहुत कुछ ठीक करते हुए भ्रष्टाचार रोकने के लिए बहुत पाबंदियां लगाई हैं। वहीं उन्होंने कहा कि सोनीपत में हैफेड गोदाम में गेहूं पर पानी छिड़काव का छिड़काव मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए। वहीं उन्होंने कहा कि भर्तियों में मामले में दोषियों सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

Home Minister Anil Vij

1250 चिकित्सकों की होगी भर्ती
भाजपा नेता अनिल विज के पास गृहमंत्रालय के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्रालय भी है। अनिल वि ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए हरियाणा में लगातार कोशिश की जा रही है। चिकित्सकों को नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा में एक महीने के अंदर 1 हज़ार 250 चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। वहीं उन्होंने हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन नाजायज़ बताया। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा मानदेय हरियाणा की आंगनबाड़ी वर्करों को मानदेय दिया जा रहा है। जो जायज़ मांगें होंगी उसे पूरा किया जाएगा, नाजायज़ मांगों को नहीं सुना जाएगा। वहीं उन्होंने रजिस्ट्रियों में हुई अनियमितता के सवाल के जवाब में कहा कि चोरी पकड़े जाने पर ने पटवारियों शोर मचा रहे हैं।

डंके की चोट पर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा- विज
हरियाणा के गृहमंत्री ने अनिल विज ने दावा करते हुए कहा कि देश पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सभी पांचों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में है और भाजपा के कार्यकाल के दौरान जनता और देश के हितों में फ़ैसला लिया गया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जिन पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं वहां भाजपा की सरकार बनेगी और जनता से जो वादे किए गए हैं उसे प्राथमिकता से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले नारा देकर और भावनाओं को भड़का कर चुनाव लड़ा जाता था लेकिन अब विकास के मुद्दे पर चुनाव हो रहे हैं। अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में डंके की चोट पर निकाय चुनाव लड़ेगी और जीत सुनिश्चित करेगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब: 2017 विधानसभा चुनाव के मुक़ाबले 2022 में कम हुई वोटिंग, किसे मिलेगी सत्ता की चाभी ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+