VIRAL Thief: चोरी से पहले संकटमोचन हनुमान की शरण, फिर दानपेटी पर हाथ साफ! CCTV में कैद वारदात
Thief Hanuman Chalisa: बचपन से मॉरल साइंस के लेसन में पढ़ा-सुना, चोरी करना पाप है। हालांकि, चोरी से पहले भगवान से प्रार्थना और दक्षिणा में पैसे चढ़ाने की घटना नॉर्मल नहीं अजीबो-गरीब है।
दरअसल, चोरी से पहले अपराध बोध से घिरे एक चोर ने पहले हनुमान चालीसा पढ़ी। इसके बाद उसने भगवान के चरणों में प्रार्थना कर दक्षिणा में पैसे भी चढ़ाए। घटना हरियाणा के रेवाड़ी में बने एक हनुमान मंदिर की है।

इस विचित्र घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हनुमान मंदिर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच में हैरान करने वाला नजारा सामने आया। चोरी के बाद मौके से भागने से पहले चोर की अजीबो-गरीब गतिविधियां कैमरे में कैद हुई।
मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर वायरल स्टोरी के अनुसार, चोर कुछ मिनटों के लिए भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने बैठा रहा। उसका ध्यान मंदिर में जमा अन्य भक्तों पर टिका रहा। इसके बाद चोर ने भगवान के चरणों में 10 रुपये का नोट रखा और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
कुछ मिनट बाद उसने मौका देखते ही चोरी को अंजाम दे दिया। जब उसे मौका मिला, तो उस आदमी ने प्रसाद का डिब्बा खोला और नकदी का ढेर लेकर भाग गया। हालांकि, पुजारी को चोरी की भनक भी नहीं लगी। उन्होंने चोरी वाले दिन मंदिर बंद कर दिया और इसका एहसास उन्हें अगली सुबह हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार चोर ने दान पेटी का ताला टूटा हुआ देखने के बाद पुलिस के पार शिकायत की। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति चोरी करने से पहले पूजा कर रहा था और भगवान के चरणों में पैसे चढ़ा रहा था।
बता दें कि इससे पहले भी अजीबो-गरीब चोरी की कहानियां वायरल हो चुकी हैं। ऐसी ही एक घटना में, चोर इतना थक गया कि उसने चोरी के बाद उसी घर में झपकी लेने का फैसला लिया। यह उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। पुलिस ने उसे गहरी नींद में सोते हुए पाया।
पीछा करने पर पुलिस ने चोर की पतलून में सोने की अंगूठी और स्टड बरामद किया। एक अन्य घटना में चोर ने एक सरकारी कार्यालय में लूटपाट करने के बाद माफ़ीनामा छोड़ दिया था। इस पर लिखा था, उसने 75,000 रुपये चुराए इसके लिए "माफ करना।"












Click it and Unblock the Notifications