सेना और CRPF के शहीदों के परिवारों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़: CM सैनी
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सेना और CRPF के शहीदों के परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सैनी सरकार ने शहीदों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि को बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों के लिए भी खुशी की खबर है हिंदी आंदोलन मातृभाषा के सत्याग्रहियों की पेंशन राशि में भी इजाफे की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सेना और CRPF के शहीदों के परिवारों के लिए मिलने वाली अनुग्रह राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 1957 के हिंदी आंदोलन मातृभाषा के सत्याग्रहियों के लिए जो मासिक पेंशन 15 हजार थी उसे भी बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने का निर्णय किया गया है।

हिंदी भाषा को लेकर अस्तित्व की लड़ाई लड़ने वाला राज्य हरियाणा
बहुत कम लोगों को पता होगा कि हरियाणा भारत का इकलौता ऐसा राज्य है जिसने हिंदी भाषा को लेकर अस्तित्व की लड़ाई लड़ी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस राज्य में हिंदी रक्षा आंदोलन ने एक बड़ा और गंभीर रुप धारण कर लिया था। यहां कि सरकार भी हिंदी आंदोलन में भाग लेने वाले को पेंशन देती है। यह ऐतिहासिक हिंदी आंदोलन 1957 में हुआ था इसमें अनेक सत्याग्रहियों ने संघर्ष करके आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। हरियाणा सरकार ने हिन्दी आंदोलन में भाग लेने वालों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माना है।
सीएम सैनी ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा, 1957 के मातृभाषा सत्याग्रही के लिए 15 हजार रुपये की मासिक पेंशन को बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया है एवं सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेना और सीआरपीएफ कर्मियों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ करने का निर्णय लिया गया है। सीएम ने कहा पंचायत विभाग को पुलिस सब-इंस्पेक्टर जय भगवान की पत्नी को 200 वर्ग गज का प्लॉट आवंटित करने का निर्देश दिया गया है, जो 12 दिसंबर, 1995 को आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications