बाबा राम रहीम ने जेल में पसीना बहाकर उगाया डेढ़ क्विंटल आलू, नहीं मिला मेहनताना!

रोहतक। हरियाणा में रोहतक के सुनारिया जेल में बंद बाबा राम रहीम खेत में काफी पसीना बहा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, उनको जेल में खेती और बागवानी का काम दिया गया है जिसे बाबा मेहनत से कर रहे हैं। उन्होंने डेढ़ क्विंटल आलू उगाया और सब्जी की खेती करके दिन बिता रहे हैं।

Baba Ram Rahim farming in jail in Haryana

साध्वियों के साथ रेप केस में सुनारिया जेल में बंद बाबा राम रहीम को खेती के लिए एक हजार गज की जमीन दी गई है जिस पर उन्होंने खेती की लेकिन इसके लिए उनको पारिश्रमिक नहीं मिला है क्योंकि उनके खातों को अदालत ने सील कर रखा है। जेल के नियम के मुताबिक, कैदी का पारिश्रमिक उनके खातों में जाता है लेकिन बाबा का खाता सील है इसलिए उनको अभी कोई पैसा नहीं मिला है।

बाबा खेत में आलू, लौकी, तोरी, टमाटर जैसी सब्जियां उगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाबा के खेत में डेढ़ क्विंटल आलू की पैदावार हुई है। बाबा योग-ध्यान के साथ-साथ खेती करने में काफी मेहनत और समय देते हैं। बाबा को साध्वियों से रेप केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था और 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+