नहाते वक्त बाथरूम में गिरे हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज, जांघ में फ्रैक्चर, फोर्टिस मोहाली रेफर

अम्बाला। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज आज नहाते वक्त फिसलकर गिर पड़े। बाथरूम में उनके पैर लड़खड़ा गए थे, जिससे जांघ के पास फ्रैक्चर आ गया। करीबियों द्वारा उन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया। वो अंबाला में रहते हैं, इसलिए पहले अंबाला के ही हॉस्पिटल में उनका इलाज शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि, डॉक्टर्स उनकी हड्डियों का उपचार कर रहे हैं। उनकी हालत कैसी है, अभी इस बारे में कोई अधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। आशंका जताई जा रही हैं कि, विज को चंडीगड़ पीजीआई भी रेफर किया जा सकता है।

Anil Vij Slipped In bathroom While bathing In Ambala, Referred to Fortis Mohali

अनिल विज रोज कहीं न कहीं मीटिंग करते हैं। आज उन्हें नहाने के बाद चंडीगढ़ में किसी मीटिंग के लिए जाना था। इस बीच पता चला कि, विज जब बाथरूम में थे तो गिर पड़े। उसके काफी देर तक बाहर ही नहीं निकल पाए। कुछ समय बाद परिजनों को बताया तो उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। आनन-फानन में उन्हें छावनी के सी लाल अस्पताल ले गए, जहां से किसी और अस्पताल की तैयारियां होने लगीं।

Anil Vij Slipped In bathroom While bathing In Ambala, Referred to Fortis Mohali

वहीं, मंत्री के गिरने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम प्राइवेट अस्पताल में पहुंची।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+