Amit Saini Rohtakiya: मासूस शर्मा के बाद अब अमित सैनी रोहतकिया का गाना हटाया गया, कौनसे गाने पर गिरी गाज?
Amit Saini Rohtakiya Song: हरियाणवी इंडस्ट्री में गन कल्चर और हिंसात्मक गानों पर सरकार की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। सिंगर मासूम शर्मा, राहुल पुट्ठी और अंकित बालियान के बाद अब फेमस हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया के गाने पर भी गाज गिरी है। सरकार ने उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से "एफिडेविट" गाने को हटा दिया है। यूट्यूब पर अब इस गाने को खोलने पर कानूनी शिकायत के कारण इसे देश में उपलब्ध न होने का नोटिफिकेशन आ रहा है।
10 मिलियन से ज्यादा व्यूज के बावजूद हटाया गया गाना
पंजाब केसरी वेबसाइट की खबर के अनुसार अमित सैनी रोहतकिया ने लगभग 10 महीने पहले "हम जिस्सा लेवण आ रहे, तेरा एफिडेविट ना चाहिए" (Affidavit na chahiye, Ham jeesa levan aare sa Song) गाना रिलीज किया था। इस गाने को यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका था। लेकिन सरकार की नई पॉलिसी के तहत इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

गाना हटाए जाने के बाद अमित सैनी रोहतकिया नाम से बने एक फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "अपना गाना डिलीट होने पर कुछ भाइयों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" इस पोस्ट के साथ उन्होंने हंसने वाले इमोजी भी शेयर किए, जिससे यह मामला और गर्मा गया है। हालांकि अमित सैनी रोहतकिया के ऑफिशियली एफबी अकाउंट से ऐसी को जानकारी शेयर नहीं की गई है।
Who is Amit Saini Rohtakiya: कौन हैं अमित सैनी रोहतकिया?
हरियाणवी संगीत की दुनिया में अमित सैनी रोहतकिया एक बड़ा नाम हैं। उनके गानों को खासतौर पर युवा वर्ग द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
- जन्म: 11 नवंबर 1993, रोहतक, हरियाणा
- शिक्षा: गवर्नमेंट पब्लिक स्कूल, रोहतक से प्रारंभिक शिक्षा, स्नातक तक की पढ़ाई पूरी
- संघर्ष: शुरुआती दिनों में पानी के टैंकर बेचने का काम किया
- मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा से संगीत की शिक्षा ली
- मासूम शर्मा द्वारा गाए गए उनके लिखे गाने "ऑल्टो" से पहली बार चर्चा में आए
- 2020 में आए उनके गाने "खलनायक" ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की
- उनके अन्य चर्चित गाने हैं - Tarkol, 40 Killo, Baleda Ke Nishan, Most Wanted, DAAKU, APRAADHI, 200 Aala Chaaku, MALTA, Vivaad आदि
- अमित सैनी रोहतकिया झज्जर जिले में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

Haryanavi Song: हरियाणवी इंडस्ट्री में बढ़ रही सख्ती
पिछले कुछ समय से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में हिंसा और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पहले मासूम शर्मा, राहुल पुट्ठी और अंकित बालियान के गानों को हटाया गया था, और अब अमित सैनी रोहतकिया की बारी आई है। सरकार का कहना है कि इस तरह के गानों से युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है, इसलिए इन पर सख्ती की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Masoom Sharma New Song: 7 गाने बैन होने पर बाबा श्याम की शरण में मासूम शर्मा, निकाला 2 khatole का नया वर्जन
यह भी पढ़ें- Masoom Sharma Controversy: सात गाने बैन होने के बाद मासूम शर्मा नई मुसीबत में फंसे, अब FIR दर्ज हुई
यह भी पढ़ें- Masoom Sharma 2 Khatole: मासूम शर्मा जयपुर में भी नहीं गा सके 'एक खटोला जेल के भीतर एक खटोला जेल के बाहर'
यह भी पढ़ें- Masoom Sharma 2 khatole गाना हटवाने के बाद गन कल्चर पर दो धड़ों में बंटे हरियाणा के सिंगर, कौन किसके साथ?












Click it and Unblock the Notifications