हरियाणा: 1 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत से आदित्य बिरला ग्रुप पानीपत में स्थापित करेगा मेगा प्रोजेक्ट

चंडीगढ़। आदित्य बिरला ग्रुप हरियाणा के पानीपत में अपना एक मेगा प्रोजेक्ट स्थापित करेगा। जिसमें 1,140 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसे लेकर आदित्य बिरला ग्रुप के प्रतिनिधियों ने राजधानी चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कंपनी के प्रतिनिधियों को नियमित आवंटन पत्र (RLA) सौंपा। बैठक के बारे में राज्य के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि, सरकार ने आदित्य बिरला ग्रुप की ओर से पानीपत में 1,140 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किए जाने वाले मेगा प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की है।

Aditya Birla Group will set up a mega project in Panipat Haryana at a cost of more than 1 thousand crores

'एक्सपोर्ट प्रोमोशन ब्यूरो' की स्थापना करेगी सरकार
राज्य सरकार ने हरियाणा में एक बड़ा ऐलान भी किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार ने बताया कि, सरकार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य में 'एक्सपोर्ट प्रोमोशन ब्यूरो' की स्थापना करेगी, जो निर्यातकों को संस्थागत सहयोग देगा। व्यापारियों और उद्यमियों को जानकारी देते हुए साकेत बोले कि, हरियाणा में उद्यमियों और निर्यातकों को न केवल इंसेन्टिव दिए जा रहे हैं बल्कि बिजनेस का माहौल, लिंकेज तथा अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में निर्यात को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय एक्सपोर्ट प्रोमोशन कमेटी (डीएलईपीसी) बनाई गई हैं। इसी प्रकार सभी प्रकार के टे्रड संबंधी विषयों जैसे लॉजिस्टिक्स, कृषि संबंधी निर्यात और सर्विस एक्सपोट्र्स की समीक्षा के लिए राज्य स्तर पर भी टे्रड प्रोमोशन कमेटी बनाई गई हैं।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार ने एक प्रेजेंटेशन के जरिए से हरियाणा में उद्यमियों तथा निर्यातकों को दी जा रही सुविधाओं व इंसेंटिव के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, वर्ष 2020-21 में 1,74,572 करोड़ की एक्सपोर्ट वैल्यू के साथ हरियाणा तेजी से बढ़ती इकोनॉमी है। उन्होंने कहा कि, हरियाणा से यूएसए, सऊदी अरेबिया, यूके, जर्मनी, नेपाल आदि को निर्यात किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्य निर्यातक जिलों में गुरूग्राम, पानीपत, करनाल, सोनीपत और फरीदाबाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन जिलों से मुख्य रूप से चावल, रेडीमेड गारमेंट, हैंडलूम व हैंडिक्राफट, ऑटोमोबाइल व उसके कंपोनेंट, मैटल वेयर, मशीनरी व पुर्जे तथा दवा व फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट निर्यात किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी का विजन भारत को एक निर्यात-उन्मुखी इकोनोमी बनाना है।

Aditya Birla Group will set up a mega project in Panipat Haryana at a cost of more than 1 thousand crores

मुख्यमंत्री से मिलीं केंद्रीय वित्त मंत्री
आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की। वित्त मंत्री चंडीगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर हैं। दोनों के बीच वित्त से जुड़े मामलों पर बातचीत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+