भिवानी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे केजरीवाल
हरियाणा के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार रोड शो और जनसभाएं कर रहे है। मंगलवार को उन्होंने रानियां में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। आज केजरीवाल ने हिसार में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे वे भिवानी के Huda Park में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
आबाकारी नीति में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने और तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद पहली बार उन्होंने हरियाणा के जगाधरी में आप के समर्थन में रोड शो किया।

आज हिसार में रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने BJP पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने हिसार में अपना बचपन बिताया है। साथ ही उन्होंने पंजाब और हरियाणा के मोहल्ला क्लीनिक का जिक्र किया। आगे उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में सरकारी स्कूलों को बेहतर बना दिया। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए आप संयोजक ने कहा मनीष सिसोदिया और हमारे नेता को जेल में डाला गया।
केजरीवाल ने दावा किया कि हरियाणा में AAP के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। हम काम के नाम पर वोट मांगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications