केजरीवाल ने चला चुनावी ट्रंप कार्ड, हरियाणा की जनता को दी 5 गारंटी

Haryana Elections: हरियाणा की सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आम आदमी पार्टी भी हरियाणा में सत्ता पाने की जुगत में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। बुधवार को रोहतक के महम विधानसभा में केजरीवाल ने एक जनसभा की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की जनता को 5 गारंटी दी। केजरीवाल ने कहा AAP की सरकार बनी तो मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक और महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे।

आप संयोजक ने कहा, मैं जेल से निकलकर आया हूं। दिल्ली में जगह-जगह घूम रहा हूं। सभी कहते हैं केजरीवाल कुछ भी हो सकता है, लेकिन चोर नहीं। एक आदमी भी नहीं मानता कि केजरीवाल चोर है। उन्होंने कहा, जेल से बाहर आने के बाद मैंने CM पद से इस्तीफा दे दिया। इन लोगों ने मुझे झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज दिया।

Arvind Kejriwal

उन्होंने कहा, मुझे तोड़ने और झुकाने की बहुत कोशिश की। इन लोगों ने मुझे दिल्लीवालों की पूरी ईमानदारी से सेवा करने के लिए जेल में डाला था। वहां इन्होंने मुझे परेशान किया। इन लोगों को पता नहीं है कि यो हरियाणे का छोरा सै, यो कोनी टूटणा। ये लोग किसी को भी तोड़ सकते हैं लेकिन हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते हैं।

हरियाणा वालों को केजरीवाल की 5 गारंटी

चुनाव प्रचार के बीच पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की जनता के सामने बड़ा ऐलान कर दिया केजरीवाल ने कहा आज मैं हरियाणा की जनता को 5 गारंटी देना चाहता हूं। राज्य में जिसकी सरकार बनेगी, AAP के बिना नहीं चलेगी।

1) सभी को मिलेगी 24 घंटे मुफ्त बिजली, पुराने बकाया बिल होंगे माफ़।

2)हरियाणा में शानदार मोहल्ला क्लिनिक और सरकारी अस्पताल बनवाए जाएंगे, जहां होगा मुफ्त इलाज।

3)बच्चों की शिक्षा के लिए बनाए जाएंगे शानदार सरकारी स्कूल

4)सभी माताओं-बहनों को हर महीने दिए जाएंगे 1000 रुपए

5) बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा रोजगार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+