'बेटी' बनेगी दुल्हन, आमिर खान खुद ढूंढ रहे शादी का जोड़ा

फिल्म 'दंगल' में आमिर खान बने हैं गीता फोगाट के पिता।

हरियाणा। आमिर खान को अपनी फिल्मों में किए जाने वाले रोल के लिए 'मि. परफेक्‍शनिस्‍ट' के नाम से जाना जाता है। आमिर सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी में भी किसी काम में ढील नहीं छोड़ते, ये बात वो अपनी फिल्मी बेटी की शादी में साबित करने जा रहे हैं।

aamir

आमिर खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'दंगल' की शूटिंग के आखिरी दौर में हैं। फिल्म को लेकर आमिर खान लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं। फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर फोगाट और उनकी पहलवान बेटियों गीता और बबीता फोगाट की जिंदगी पर है।

फिल्म में आमिर खान ने महावीर फोगाट का रोल किया है। ऐसे में आमिर इस फिल्म के लिए लगातार महावीर और उनके परिवार से मिलते रहे हैं। गीता और बबीता कई बार फिल्म के सेट पर भी आईं और आमिर से उनकी खूब पटी।

geeta

गीता फोगाट शादी करने जा रही हैं। जाहिर है इस शादी में आमिर खान भी गीता के खास मेहमान हैं। खास बात यह है कि आमिर सिर्फ मेहमान की तरह इस शादी में नहीं आएंगे बल्कि वो इस शादी में खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

तीन दिन पहले से शादी में आएंगे आमिर

खबर है कि 'दंगल' में गीता के पिता का किरदार निभाने वाले आमिर गीता को अपनी बेटी ही मानते हैं और उनकी शादी के लिए एक पिता का तरह ही जुटे हुए हैं।

आमिर खान ना सिर्फ गीता की शादी की खबर रख रहे हैं, बल्कि दुल्हन का जोड़ा चुनना की जिम्मेदारी भी उन्होंने खुद ले रखी है। आमिर चाहते हैं कि वो खुद गीता के लिए जोड़ा चुने। वो लगातार इसके लिए जुटे हैं कि एक ऐसा जोड़ा खुद चुने कि जिसमें गीता बेहद खूबसूरत दिखें।

गीता का शादी हरियाणा में उनके गांव बलाली से 15 किमी दूर चारखी दादरी में होगी। आमिर खान के इस शादी में तीन दिन पहले ही आने की बात कही जा रही है। इस बारे में आमिर खान ने हालांकि अभी कुछ नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+