हरियाणा के जींद में किसान महापंचात करेगी आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल भी होंगे मौजूद

चंडीगढ़। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी अब दूसरे राज्यों में अपने पैर जमाने को लेकर अलग-अलग रणनीतियों पर काम कर रही है। पार्टी की नजरें हरियाणा पर भी टिकी हुई हैं। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पड़ोसी राज्यों के लिए पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री किसानों के साथ संबंध अच्छे रखने पर ध्यान दे रहे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में जल्द ही एक किसान महापंचायत करने का निर्णय लिया है।

Arvind kejriwal

4 अप्रैल को इस खास इलाके में होगी महापंचायत

जानकारी के मुताबिक, यह किसान महापंचायत चार अप्रैल को हरियाणा के जींद में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ही जींद इलाके को चुना है, जो कि जाट बाहुल्य क्षेत्र है। इसके साथ ही, जींद ऐसा क्षेत्र है जहां से राजनीतिक दल अपने नए पारी की शुरुआत करते हैं। दरअसल, इस इलाके से निकलने वाले राजनीतिक संदेश का असर पूरे प्रदेश पर होता है। 4 अप्रैल हो इसी इलाके के सेक्टर 9 स्थित हुडा मैदान में आप ने किसान महापंचायत कराने का निर्णय लिया है।

क्या खास है इस महापंचायत में?

इस महापंचायत से केजरीवाल केंद्र सरकार पर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का दबाव बनाएंगे। इसक साथ ही हरियाणा में अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी बरकार रखने का भी संदेश देनेवाले हैं। राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता इस किसान महापंचायत के संयोजक हैं। इसके अलावा पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता भी इसमें शामिल होंगे।

राकेश टिकैत समेत इन किसान नेताओं को भेजा गया न्योता

बताया जा रहा है कि इस महापंचायत की अंदरूनी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। इसमें करीब 50 हजार से एक लाख किसानों को जोड़ने की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके लिए सभी किसान संगठनों को न्यौता भेजा गया है। इनमें भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी और वरिष्ठ किसान नेता राकेश टिकैत समेत अन्य प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।

जींद से कई ने शुरू की है राजनीति की नई पारी

आपको बता दें कि जींद राजनीतिक रूप से काफी खास इलाका माना जाता है। इसी मैदान में बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वहीं, जींद से ही जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने भी राजनीति की अपनी नई पारी की शुरुआत की थी। वहीं, मुख्यमंत्री बनने से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जींद से ही किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर पदयात्रा निकाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+