हरियाणा: 20 साल की युव​ती को रात में घर से अगवा कर आंगनबाड़ी में ले गए थे बलात्कारी, 5 गिरफ्तार

यमुनानगर. हरियाणा में यमुनानगर के साढौरा में एक 20 वर्षीया युवती से गैंगरेप के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 4 को पुलिस ने नामजद किया था। जबकि, पांचवें के बारे में पीड़िता ने अदालत में दिए अपने बयानों में बताया। आरोपियों की पहचान सलीन ऊर्फ बाबा पुत्र धर्मा, चांद पुत्र अशोक, मोनू पुत्र मंगी तथा रवि पुत्र सुरेश के रूप में हुई। इन्होंने युवती को उसके घर से ही अगवा किया था।

20-years-old girl kidnapped and gangraped In Haryana, 5 Accused Arrested

पुलिस के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म की वारदात आठ फरवरी को अंजाम दी गई थी। साढौरा पुलिस थाने में पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि, आठ फरवरी को वह अपने कमरे में सो रही थी। उस कमरे पर दरवाजा नहीं है। वहां पर उसकी दो अन्य बहनें भी सो रही थी और मां व मामी अलग कमरे में सो रही थीं। उसी रात करीब 10 बजे उसके पड़ोस में रहने वाला बाबा, मोनू, रवि, और चांद उसके कमरे में आए और उसके मुंह को कपड़े से दबाकर उसे उठाकर ले गए। वे उसे पास में ही स्थित आंगनबाड़ी में ले गए। जहां उसके पड़ोसी बाबा, चांद, मोनू और रवि ने हवस का शिकार बनाया।

20-years-old girl kidnapped and gangraped In Haryana, 5 Accused Arrested

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि, उक्त सभी युवक नशेड़ी हैं। वे पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। नशा करके लड़कियों से छेड़छाड़ के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन वे मामले पंचायत करके निपटा दिए गए। शायद इसी वजह से उनके हौंसले चढ़े हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+