दांत टूट गया, सूढ़ कट गई, ट्रेन की टक्कर से तड़प-तड़पकर मर गए दो हाथी

Haridwar news, हरिद्वार। नई दिल्ली से देहरादून जा रही नंदा देवी ट्रेन की टक्कर से दो नर हाथियों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हाथी कई मीटर पटरी पर घसीटते चले गये। एक हाथी का दांत हवा में उड़ गया जबकि दूसरे की सूंड कट गई। हरिद्वार वन प्रभाग की टीम ने टूटे दांत को खोज लिया है। इस घटना से वन विभाग और रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त नंदा देवी एक्सप्रेस 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी।

two elephant died in train accident

गनीमत यह भी रही कि रेल दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई, वरना हादसे से कुछ ही मीटर पर गंगनहर है। यदि रेलगाड़ी डिरेल होती तो निश्चित तौर पर रेलगाड़ी गंगनहर में समा सकती थी। मौके पर वन विभाग के अधिकारी, रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं। हाथियों के पोस्टमार्टम के लिये चिकित्सकों का इंतजार है। मामले की रेलवे और वन विभाग जांच करेंगे। हादसे की वजह से लक्सर-हरिद्वार रेल लाइन पर करीब डेढ़ घंटे संचालन ठप रहा। जिससे करीब आधा दर्जन रेलगाड़ियों के संचालन पर असर पड़ा।

two elephant died in train accident

हरिद्वार वन प्रभाग के हरिद्वार रेंज अंतर्गत एक्कड से ज्वालापुर के बीच जमालपुर स्थित रेलवे पुल नंबर 14, सीतापुर फाटक के करीब साढ़े चार बजे हाथियों का झुंड गुजर रहा था। उसी दौरान दो टस्कर जिनकी उम्र दस से पन्द्रह साल बताई जा रही। वह रेलवे ट्रेक को पार कर रहे थे नंदा देवी सुपरफास्ट की चपेट में आ गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे दूर तक घसीटते चले गये। घटना स्थल पर ही तड़प-तड़पकर दोनों हाथियों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद वन महकमे और रेलवे में हड़कंप मच गया। हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ आकाश वर्मा, रेंजर दिनेश नौडियाल, वन दरोगा ओपी सिंह, रेल के यातायात अधिकारी अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+