महाकुंभ मेला 2021: हरिद्वार के गीता कुटीर में 32 श्रद्धालु मिले कोविड-19 संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप

महाकुंभ मेला 2021: हरिद्वार के गीता कुटीर में 32 श्रद्धालु मिले कोविड-19 संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कल यानी एक अप्रैल से महाकुंभ मेले की शुरूआत होने वाली है। लेकिन कुंभ मेले की शुरूआत से पहले ही वहां कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद मेला प्रशासन की चिंता बढ़ा गई हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमित पाए गए 32 श्रद्धालु गीता कुटीर आश्रम में रूके हुए थे, जिनका कोरोना टेस्ट किया गया था। 32 श्रद्धालु संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आश्रम को सील कर दिया है। इससे पहले ताज होटल में 83 कोरोना के मरीज मिले थे।

Recommended Video

    Kumbh Mela 2021: Haridwar के एक Ashram में 32 के Covid test positive, मचा हड़कंप । वनइंडिया हिंदी
    Mahakumbh Mela 2021: 32 devotees found covid-19 infected in Geeta cottage in Haridwar

    हरिपुर कलां के गीता कुटीर आश्रम और ऋषिकेश स्थित ताज होटल में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। ये होटल और आश्रम कुंभ मेला क्षेत्र में आते हैं। गीता कुटीर में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव आये हैं। इसलिए हरिद्वार महाकुंभ पर भी कोरोना संकट मंडराने लगा है। कुंभ मेले के आईजी संजय गुंजयाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ये जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सभी आश्रमों के संचालकों से कहना चाहता हूं कि आप सभी श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग जरूर कराएं। अगर किसी श्रद्धालु को सर्दी, बुखार जैसे लक्षण हैं तो वे तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।

    कुंभ स्वास्थ्य मेलाधिकारी डॉ अर्जुन सिंह सेंगर का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टेस्टिंग की संख्या बढ़ा दी गई है। 12 अप्रैल के शाही स्नान से पहले श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। जिन श्रद्धालुओं में बीमारी के संदिग्ध लक्षण हैं, उनकी स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और उनका टेस्ट जरूर कराया जाएगा। वहीं, उन्होंने कुंभ मेला क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि कोरोना गाइडलाइंस का भी सख्ती से पालन कराने की बात कही है। इस मामले के बाद मठों और आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।

    अप्रैल से शुरू होना है कुंभ
    एक अप्रैल से हरिद्वार में महाकुंभ की शुरुआत होनी है। इस दौरान राज्य में भारी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। ऐसे समय में कोरोना के मामले आना उत्तराखंड के लिए चिंता का विषय है। बीते एक हफ्ते में जिले में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। हरिद्वार जिले में अभीतक 300 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

    कुंभ के लिए केंद्र जारी की थी गाइडलाइन्स

    - कुंभ मेले में आने वाले सभी भक्तों और संतों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
    - स्नान के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कोरोना टेस्ट करना होगा और कोरोना नेगेटिव मेडिकल सर्टिफिकेट भी लाना होगा।
    - महाकुंभ में गर्भवती महिलाओं, 65 साल से अधिक उम्र के लोगों और 10 साल से काम उम्र के बच्चों के अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को कुंभ मेले में न आने को प्रेरित किया जाना चाहिए।
    - सोशल डिस्टन्सिंग, मास्क और सैनिटाइज़र के प्रयोग को सुनिश्चित करने पर बल दिया जाना चाहिए।
    - कुंभ मेले में थूकना प्रतिबंधित होगा।
    - किसी भी प्रकार के प्रार्थना सभा के आयोजन को अनुमति नहीं होगी।
    - मेले में पर्याप्त संख्या में एम्बुलेन्स की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही 1000 बीएड का अस्थाई अस्पताल भी बनाना होगा।
    - वैक्सीन लगाए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों को ही मेले में ड्यूटी पर लगाया जाना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+