Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महिला ने दो सिर, दो पैर और चार हाथ वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने उमड़ा पूरा गांव

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की रहने वाली एक महिला ने ​दो सिर, दो पैर और चार हाथ वाले बच्चे को जन्म दिया है। दोनों बच्चों के कमर के नीचे का हिस्सा आपस में जुड़ा हुआ है। बच्चे को देखकर डॉक्टर्स भी हैरान हो गए। वहीं, जिसने ने भी ये खबर सुनी वह इस अद्भुत बच्चे को देखने के लिए अस्पताल दौड़ा चला आया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं, अस्पताल संचालक ने मां-बाप की गरीबी देखते हुए बच्चों की निशुल्क डिलीवरी और आगे का इलाज भी मुफ्त करने का फैसला किया है।

Recommended Video

    महिला ने दो सिर, दो पैर और चार हाथ वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने उमड़ा पूरा गांव
    woman gave birth to baby with two head two legs and four hands in uttar pradesh

    जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ

    हरदोई के बेहटा गोकुल थाना इलाके के हूसेपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद यासीन की पत्नी शाहीन ने सोमवार को एक निजी हॉस्पिटल में इस अदभुत बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के दो सिर, दो पैर व चार हाथ हैं। इन दोनों बच्चों के कमर के नीचे का हिस्सा आपस में जुड़ा हुआ है। बच्चे को देखने के लिए हॉस्पिटल में लोगों का तांता लग गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और हॉस्पिटल संचालक ने मां बाप की गरीबी देखते हुए बच्चों की निशुल्क डिलीवरी और आगे का इलाज भी मुफ्त करने का फैसला किया है।

    करोड़ों में कहीं एक-दो मामले होते हैं ऐसे

    डॉक्टर का कहना है कि ऐसे बच्चे करोड़ों में कहीं एक पैदा होते हैं, जिनको सर्जरी के माध्यम से अलग तो किया जा सकता है, लेकिन इनका बचना बहुत मुश्किल है। बच्चे की माता-पिता भी अपनी गरीबी के कारण इतनी महंगी सर्जरी का खर्च उठाने में अक्षम हैं। मध्‍य प्रदेश के विदिशा जिले में पिछले साल कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। एक नवजात के 2 सिर, 3 हाथ और 4 पंजे थे। इस बच्चे को देखकर वहां के डॉक्टर भी हैरान थे। नवजात शिशु के दो सिर और तीन हाथ थे। यह बच्चा कंधों से जुड़ा हुआ था और इसका तीसरा हाथ दोनों सिर के बीच से निकला हुआ था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+