Vaishali Yadav : यूक्रेन में फंसी यूपी की इस छात्रा के बारे जानकार क्यों हैरान हैं लोग?, क्यों हैं गुस्सा

हरदोई, 25 फरवरी: उत्तर प्रदेश के हरदोई की रहने वाली वैशाली यादव यूक्रेन में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही हैं। वैशाली के यूक्रेन में होने की खबर सामने आते ही सांडी ब्लॉक के तेरापुरसेली के लोगों में आक्रोश फैल गया है। पंचायतराज भी सख्त हो गया है। कहा ये भी जा रहा है कि वैशाली के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ग्राम प्रधान हैं वैशाली यादव

ग्राम प्रधान हैं वैशाली यादव

दरअसल, हरदोई के सांडी ब्लॉक के तेरापुरसेली की रहने वाली वैशाली यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र यादव की बेटी हैं। वह यूक्रेन के खरकी शहर में नेशनल खरकी यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। पिछले साल उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनावों में वैशाली यादव गांव आई थीं। यहां उन्होंने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा और इसमें जीत भी दर्ज कर ली।

प्रधानी का चुनाव जीतकर वापस चली गईं यूक्रेन

प्रधानी का चुनाव जीतकर वापस चली गईं यूक्रेन

प्रधानी का चुनाव जीतने के बाद वह अपनी पढ़ाई के लिए वापस यूक्रेन चली गईं। हालांकि, इस बात जानकारी गांव में किसी को नहीं थी। अब यूक्रेन और रूस के बीच हो रही जंग में वैशाली के यूक्रेन में होने की बात सामने आई तो गांव के लोग हैरान रह गए।

ग्रामीणों में गुस्सा, पंचायतराज सख्त

ग्रामीणों में गुस्सा, पंचायतराज सख्त

बताया जा रहा है कि वैशाली के इस तरह गांव छोड़कर विदेश में रहने के मामले में पंचायतराज भी सख्त हो गया है। वैशाली के खिलाफ कार्रवाई की भी योजना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में वैशाली के नाम नोटिस भी जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि अब ग्राम पंचायत में अब तक किए गए खर्च के पूरे ब्योरे की जांच की जाएगी। बता दें, वैशाली यादव काफी समय से यूक्रेन में रहकर पढ़ाई कर रही थीं।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का पहला दिन काफी खतरनाक रहा और कम से कम 137 यूक्रेनी लोगों के मारे जाने की पुष्टि यूक्रेन के राष्ट्रपति की तरफ से की गई है। वहीं, युद्ध के दूसरे दिन यानि शुक्रवार की सुबह सुबह यूक्रेन की तरफ से दावा किया गया है कि उन्होंने रूस के कम से कम 800 लोगों को मार गिराए हैं, हालांकि, स्वतंत्र सूत्रों से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: महाराष्ट्र के 1200 छात्र फंसे Ukraine में,मंत्री की PM से गुहार | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+