Aaj Ka Panchang 6 July 2026: षष्टी तिथि, क्या है शुभ मुहूर्त?

Aaj Ka Panchang 6 July 2026: पंचांग का प्रयोग शुभ मुहूर्त निकालने, त्योहारों की तिथि तय करने, व्रत-उपवास करने और ग्रहों की स्थिति जानने के लिए किया जाता है। पंडित चक्रपाणि उपाध्याय के मुताबिक 6 जुलाई 2026 का दिन ज्योतिषीय और धार्मिक रूप से बेहद खास है।

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: 6 जुलाई 2026 का पंचांग सोमवार

  • तिथि: आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष
  • वार: सोमवार
  • मास: आषाढ़ मास
  • पक्ष: कृष्ण पक्ष
  • विक्रम संवत: 2083
  • शक संवत: 1948
  • अयन: दक्षिणायन
  • ऋतु: वर्षा ऋतु
  • सूर्योदय: प्रातः 5:30 बजे (लगभग)
  • सूर्यास्त: सायं 7:22 बजे (लगभग)

शुभ मुहूर्त

  • दोपहर 11:58 बजे से 12:53 बजे तक
  • प्रातः 4:08 बजे से 4:49 बजे तक
  • प्रातः लगभग 6:57 बजे से शाम 5:52 बजे तक

आज का विशेष महत्व

सोमवार होने के कारण भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष षष्टी तिथि पर शिवलिंग का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित करना और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप शुभ माना जाता है। भद्रा काल में मांगलिक कार्यों से बचना शुभ माना जाता है।

सोम को मजबूत करने के उपाय

पंडित चक्रपाणि उपाध्याय के मुताबिक यदि जन्मकुंडली में चंद्र (सोम) ग्रह कमजोर हो तो मानसिक तनाव, अस्थिरता, अनिद्रा, निर्णय लेने में कठिनाई और भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। चंद्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सोमवार का व्रत रखें, भगवान शिव का जल, दूध और गंगाजल से अभिषेक करें और "ॐ सोम सोमाय नमः" मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें।

सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दूध, दही, चीनी या सफेद वस्त्र का दान करना भी शुभ माना जाता है। माता का सम्मान करें, चांदी का प्रयोग बढ़ाएं और सात्विक जीवनशैली अपनाएं। यदि कुंडली के अनुसार उपयुक्त हो, तो किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह से मोती धारण किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+