अखिलेश बोले- चुनाव के बाद BJP के साथ जा सकती है बसपा, ऐसे में अपना वोट बर्बाद न करें

लखनऊ, 22 फरवरी: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि बहुजन समाज पार्टी चुनाव के बाद भाजपा का साथ दे सकती है ऐसे में जनता अपना वोट बर्बाद ना करे। 2022 के चुनावों में शायद यह पहली बार है जब अखिलेश ने दावा किया है कि चुनावों के बाद बसपा भाजपा संगठन का साथ दे सकती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संडीला में गठबंधन सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ''आशा है कि आप समझ गए होंगे कि हाथी (बसपा चिन्ह) की सवारी करने वाले कहीं भी जा सकते हैं। उनके गुरु पहले से ही भाजपा में हैं... हम (सपा गठबंधन) बहुमत से सरकार बना रहे हैं।"

Uttar Pradesh elections 2022 akhilesh yadav says mayawati BSP may side with BJP after polls

'बसपा-कांग्रेस सरकार बनाने के लिए नहीं लड़ रही चुनाव'

अखिलेश ने कहा कि बसपा सरकार बनाने के लिए चुनाव नहीं लड़ रही है और कांग्रेस के लिए भी यही सच है। उन्होंने कहा, "लड़ाई स्पष्ट और सीधी है... और सपा लोगों के साथ है।" मंगलवार को प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जो गर्मी निकालने की बात कह रहे थे उन्होंने कभी फौज में भर्ती नहीं निकाली, समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो फौज और पुलिस में भर्ती निकालने का काम होगा।

प्रयागराज में बोले अमित शाह- सपा, बसपा का पूरी तरह से सफाया हो गया

प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी चुनाव के तीन चरण समाप्त हो गए हैं और बसपा, समाजवादी पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि 3 चरणों ने 300 से अधिक सीटों वाली भाजपा सरकार की नींव रखने का काम किया है। अगले चरण में इस बहुमत को बढ़ाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+