UP Nikay Chunav: शादी के जोड़े में सज धज कर वोट डालने पहुंचे दूल्हा दुल्हन, वीडियो हुआ वायरल

हरदोई ज़िले की अंजलि मिश्रा अपने पति के साथ शादी के जोड़े में ही मतदान करने के लिए पहुंच गई। उनकी ये तस्वीरें यूपी नगर निकाय चुनाव की तमाम ख़बरों के बीच इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

UP Hardoi Nikay Chunav Groom and bride arrived to vote dressed in wedding attire video went viral

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में आज पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। 9 मंडलों के 37 जिलों में सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना वोट डाला तो बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ में अपना वोट डालने पहुंची। इसी बीच अमरोहा ज़िले समेत कुछ अन्य ज़िलों से फर्जी वोटिंग को लेकर झड़प की भी ख़बरें सामने आई। लेकिन इन सब के बीच सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वो हैं जनपद हरदोई की।

UP Hardoi Nikay Chunav Groom and bride arrived to vote dressed in wedding attire video went viral

वोट डालने पहुंची नई नवेली दुल्हन
दरअसल, हरदोई जिले में भी पहले चरण में मतदान हुआ है। यहां सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया चालू थी और लोगों में वोट डालने को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा था। जिसके चलते शाहाबाद कस्बे में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। शाहाबाद के टाउन स्कूल में बने बूथ पर एक शादीशुदा जोड़ा शादी की रस्मे पूरी करने के बाद सीधे वोट डालने पहुंच गया। इस दौरान दूल्हे के सिर पर पगड़ी तो दुल्हन अपने शादी के जोड़े में नजर आई।

UP Hardoi Nikay Chunav Groom and bride arrived to vote dressed in wedding attire video went viral

Recommended Video

    शादी के जोड़े में सज धज कर मतस्थल पहुंचे दूल्हा दुल्हन,बोले इस पर्व में भागीदारी ज़रूरी

    लोकतंत्र को मजबूत करने की पहल
    वहीं शादी के मंडप से निकल कर सीधे मतदान करने पहुंचे नवविवाहित जोड़े की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। साथ ही पति के साथ वोट डालने पहुंची नई नवेली दुल्हन ने मीडिया से बातचीत के दौरान लोगों से मतदान करने की अपील भी की है। बता दें कि वोट डालने के दौरान पति-पत्नी काफी खुश नजर आए। बता दें कि वोट डालने पहुंची दुल्हन शाहाबाद कस्बे की रहने वाली अंजली मिश्रा हैं। अंजली मिश्रा की लोकतंत्र को मजबूत करने की इस पहल की तारीफ क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिले में हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+