हरदोई: बेटी की शादी से पहले अकाउंटेंट पिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह

Hardoi news, हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में शिक्षा विभाग लेखा विभाग में अकाउंटेंट पद पर तैनात एक अधिकारी ने ​गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि अजय सिंह की बेटी की शादी 29 मई को होनी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुसाइड नोट बरामद

सुसाइड नोट बरामद

मामला हरदोई के कोतवाली शहर के सांडी रोड का है। यहां ऊंचा थोक के रहने वाले शिक्षा विभाग लेखा विभाग में अकाउंटेंट पद पर तैनात अजय सिंह ने डिप्रेशन में आकर खुद को गोली मार ली। शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या की वजह बीमारी बताई है।

29 मई को होनी थी बेटी की शादी

29 मई को होनी थी बेटी की शादी

जानकारी के मुताबिक, अजय सिंह के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। 29 मई को उनकी बेटी की शादी होनी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अपनी जान दे दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं, दूसरे एंगलों पर भी जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+