रात में अकेली जाती दिखी लड़की तो एसपी ने रुकवाई गाड़ी, किया ऐसा काम कि हो रही तारीफ

हरदोई। हैदराबाद में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के बाद पूरे देश में गुस्सा है। महिलाओं की सुरक्षा की बात की जा रही है। इसी बीच यूपी के हरदोई में एसपी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बेटी की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। एसपी के इस सराहनीय कार्य लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सूनसान जगह पर पैदल जाती दिखी अकेली लड़की

सूनसान जगह पर पैदल जाती दिखी अकेली लड़की

दरअसल, सोमवार की देर रात हरदोई के एसपी आलोक प्रियदर्शी ड्यूटी चेक करने के लिए भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें एक लड़की अकेली सूनसान जगह पर पैदल जाती हुई दिखाई दी। एसपी ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और लड़की को रोका, उससे इतनी रात को अकेले पैदल जाने का कारण पूछा।

लड़की के साथ होटल पहुंचे एसपी

लड़की के साथ होटल पहुंचे एसपी

लड़की ने बताया कि वह शहर के एक होटल में नौकरी करती है और वापस घर जा रही है। एसपी उस लड़की के साथ पैदल चलकर होटल पहुंचे। उन्होंने होटल प्रबंधन पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रात में घर जाने के लिए महिला स्टाफ को गाड़ी और समुचित सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने होटल प्रबंधन को चेतावनी दी कि आगे से ऐसी लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हैदराबाद की घटना से देशभर में गुस्सा

हैदराबाद की घटना से देशभर में गुस्सा

बता दें, हैदराबाद में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद से देशभर में उबाल है। जगह-जगह लोग प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर​ जेल भेज दिया गया है। परिजनों ने मांग की है कि आरोपियों को सबके सामने जिंदा जलाया जाए या फांसी दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+