बुजुर्ग पिता को बेटे ने पीटकर घर से निकाल दिया, आंखों में आंसू लेकर दर-दर भटककर एसपी ऑफिस पहुंचा
हरदोई। यूपी के हरदोई के एक पिता के साथ उसके बेटे ने बहुत बुरा किया। यहां गांव में एक कलियुगी बेटे ने पिता से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। बेबस पिता दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है और अब पुलिस के पास पहुंचा है। मामले में सीओ ने संबंधित थाना प्रभारी को कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के लालपुर कंहरी गांव निवासी 68 वर्षीय गजोधर आंखों में बेबसी के आंसू लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा। यहां वह सीओ बघौली अखिलेश राजन से मिला और अपने बेटे कलेक्टर की करतूतों से अवगत कराया। सीओ को बताया कि मुझे अफसोस सिर्फ इस बात का है कि मुझ पर यह सब कुछ तब आ पड़ा है जब मैं कुछ झेलने के लायक ही नहीं बचा हूं। उन्होंने कहा, 'अब मेरी आंखों से दिखता नहीं, दांत टूट गए हैं, शरीर कमजोर हो गया है। ऐसे में मुझे घर से निकाल दिया गया। मैं कहां जाऊं? अभी भी उनके दिल की बस एक ही तमन्ना है कि मेरा बेटा किसी दिन मुझसे बोले, पापा तू कैसा है? तूने खाना खाया या नहीं?

इतना कहकर बेबस गजोधर रोने लगा। उन्होंने बताया कि उसके पास मकान खेत सब हैं लेकिन, उसका अपना पुत्र उसे न घर में घुसने देता है, न खाने को देता है और कई बार मारपीट कर चुका है। 13 जुलाई की शाम को उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया गया जिसके बाद से वह दर-दर भटक रहा है। सीओ बघौली ने बिलग्राम पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications