शादीशुदा आदमी से बहन करती थी प्यार, भाइयों ने कर दी प्रेमी की हत्या
Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदोई के सण्डीला में दो जनवरी से गायब हुए गोविंदा की हत्या के बाद शव बरामद करने के बाद रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि युवक की हत्या आशनाई के चलते की गई है। वहीं आरोपित पिता और उसके दो पुत्रों ने अपने आरोपों को कबूल किया है।

पुलिस लाइन के सभागार में खुलासा करते हुए एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि दो जनवरी को संडीला कस्बा के निवासी दिलीप सिंह की पत्नी सुशीला सिंह ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका पति गोविंदा कहीं लापता हो गया और उसका मोबाइल बंद है। इसी के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि सीतापुर जनपद के संदना थाना में एक युवक का शव बरामद हुआ है। इससे पुलिस ने पीड़ित पक्ष के घरवालों को सूचना दी और मौके पर जाकर शव को दिखवाया। शव की पहचान गुमशुदा गोविंदा के रूप में की गई।

एएसपी ने बताया कि उनकी निगरानी में एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर व सीओ संडीला नागेश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने लापता मोबाइल का भी सहारा लिया। वहीं जांच के दौरान जानकारी हुई कि गोविंदा के एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चलता था। इसी बात को लेकर पुलिस आरोपित के घर पहुंची। जहां से पिता और उसके दो पुत्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हत्या की वारदात को कबूल करते हुए बताया कि दो बार गोविंदा उसके घर युवती से छेड़छाड़ कर चुका था।
ये भी पढ़ें- बरेली में सुबह हुई लूट की बड़ी वारदात, शाम तक दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर












Click it and Unblock the Notifications