अखिलेश यादव का पुतला जलाते समय हुई धक्का-मुक्की, खुद आग की चपेट में आए BJP नेता, देखें Video

Hardoi BJP Leader News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला जलाते समय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता खुद आग की चपेट में आ गए। आग लगने के चलते कुछ कार्यकर्ता झुलस गए।

पुतला जलाते समय आग लग जाने से वहां हड़कंप मच गई। मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। बताया जा रहा है कि इस घटना में भारतीय जनता युवा मोर्चा के आधा दर्जन नेता और कार्यकर्ता मामूली रूप से झूलसे हुए हैं।

BJP leader caught fire akhilesh yadav

मौके पर मौजूद किसी शख्स ने घटना को कमरे में कैद कर लिया। उसके बाद उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि पुतला जलाते समय धक्का-मुक्की हो रही है। इसी बीच एक्स पेट्रोल छिड़कता है और आग पकड़ लेती है।

यह पूरी घटना हरदोई जनपद के सिनेमा चौराहे की है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला लेकर जलाने के लिए सिनेमा चौराहे पर पहुंचे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

प्रदर्शन के दौरान जैसे ही भाजपा नेताओं ने अखिलेश यादव का पुतला जलाने की कोशिश की, पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद जब पुलिस ने पुतला जलाने से मना किया तो खींचतान शुरू हो गई। पुलिस ने नेताओं को पुतला जलाने की इजाजत नहीं दी।

पुलिस और नेताओं में हो रही धक्का मुक्की के बीच पुतला टूट गया। इसी बीच एक कार्यकर्ता टूटे हुए पुतले पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पेट्रोल छिड़कने के चलते आग तुरंत विकराल रूप धारण कर ली। इस दौरान आग लगने वाला नेता उसकी चपेट में आ गया।

इसके अलावा आस-पास मौजूद कुछ अन्य नेता भी आग की चपेट में आ गए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और नेताओं ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग लगने के बाद कुछ नेताओं ने अपनी शर्ट उतारकर फेंक दी, जबकि पुलिस ने कंबल डालकर आग बुझाई।

देखें वीडियो-

अखिलेश यादव के बयान पर जताई नाराजगी
दरअसल, अखिलेश यादव द्वारा एक बयान दिया गया था जिसमें उन्होंने कहा था की माफी और मठाधीश में कोई अंतर नहीं होता है। इसी बात को लेकर प्रदेश का सियासी माहौल गर्म है। इसी बयान से नाराज होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में अखिलेश यादव का पुतला दहन करने का ऐलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+