सपा कार्यकर्ता को भाजपा नेता के परिजनों ने अस्पताल में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सीसीटीवी में मारपीट कैद

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा सेक्टर अध्यक्ष के परिजनों ने डॉक्टरी परीक्षण कराने आए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता को जमकर पीटा। इस दौरान भाजपा नेता के परिजनों ने सपा कार्यकर्ता पर जूते-चप्पल भी जमकर चलाएं। यह पूरी घटना जिला अस्पताल के इमरजेंसी का है, जहां पर लात-घूंसे चलते देख डॉक्टर भी भाग निकले और पुलिस के सामने सपा कार्यकर्ता पिटता रहा।

अस्पताल में पकड़कर पीटा

अस्पताल में पकड़कर पीटा

इसके अलावा भाजपा पदाधिकारी के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और ऑपरेशन थिएटर की ओटी में घुसकर भी मारपीट की। दरअसल, हरदोई जिले में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद सोमवार को एक पक्ष जिला अस्पताल में मेडिकल कराने गया था। वहीं अस्पताल में भर्ती दूसरे पक्ष ने फर्जी मेडिकल कराने का आरोप लगाया और सपा कार्यकर्ता के एक युवक की जमकर पिटाई कर दी।

लाठी-डंडे से हमला कर दिया

लाठी-डंडे से हमला कर दिया

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के निवासी नीरज गुप्ता रामकरण भाजपा सेक्टर अध्यक्ष हैं उनके गांव निवासी आनंदपाल सिंह, अशोक और प्रमोद से चुनावी रंजिश चली आ रही है, जो कि समाजवादी सरकार में अच्छी पकड़ बनाए हुए थे। पीड़ित के अनुसार वह रविवार सुबह गांव निवासी अनिरुद्ध के घर के बाहर बैठा था।

इसी दौरान असलहा और लाठी-डंडों से लैस विपक्षियों ने उस पर हमला कर पिटाई कर दी थी। परिवार के 8 लोगों की पिटाई कर दी थी। पीड़ित व उसके परिजन जिला अस्पताल में कई दिनों से भर्ती थे। सोमवार को आनंदपाल, मलखान और संजय जिला अस्पताल में शपथ पत्र के माध्यम से डॉक्टरी परीक्षण कराने पहुंचे।

जिला अस्पताल पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप

जिला अस्पताल पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप

इसकी जानकारी नीरज व उसके परिजनों को हो गई तो उन्होंने फर्जी मेडिकल का आरोप लगाकर आनंदपाल की पिटाई कर दी और साथ ही आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में फर्जी डॉक्टरी कर डॉक्टर अवैध रूप से पैसों की वसूली करते हैं। इस पूरे घटना की जानकारी जब आलाकमान अधिकारियों को हुई तब जाकर अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान जयसिंह ने डॉक्टरों से कहा कि फर्जी तरीके से डॉक्टरी ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+