बीमार पत्नी ने दवाई के लिए मांगे 30 रुपए, ईद से पहले पति ने दिया तीन तलाक

हापुड़। तीन तलाक पर कानून बने के बावजूद मुस्लिम महिलाओं के साथ अभी भी तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूपी के हापुड़ में बीमार पत्नी के दवा के लिए महज 30 रुपए मांगने पर पति ने ईद से एक दिन पहले ही तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही उसके दो मासूम बच्चों को भी छीन लिया, रोती बिलखती पीड़िता अपने मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। आरोप है कि पीड़िता परिजनों के साथ जब मामले की शिकायत करने हापुड़ कोतवाली पहुंची तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

तीन साल पहले हुई थी शादी

तीन साल पहले हुई थी शादी

सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोती कॉलोनी में रहने वाली महिला की शादी 3 साल पहले मोहल्ले में रहने वाले एक युवक से हुई थी। दहेज में कार न मिलने से नाराज पति और ससुराल वाले आए दिन पीड़िता के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। शादी के बाद पीड़िता ने एक बेटे व एक बेटी को जन्म दिया था।

30 रुपए मांगने पर दिया तीन तलाक

30 रुपए मांगने पर दिया तीन तलाक

पीड़िता ने बताया कि पिछले कई दिनों से बीमार होने के कारण वह बिस्तर पर थी। साथ ही पति व ससुरालियों ने भी उसका इलाज कराने से मना कर दिया। शनिवार की शाम जब पीड़िता की तबीयत ज्यादा खराब हुई, तो पीड़िता ने अपने पति से दवाई के लिए 30 रुपए मांगे, पीड़िता को इलाज के लिए पैसे देने की बजाए पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।

थाने में नहीं लिखी गई रिपोर्ट

थाने में नहीं लिखी गई रिपोर्ट

पति के मुंह से तीन बार तलाक सुनकर पीड़िता के ऊपर कहर टूट पड़ा। पति ने पीड़िता से उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र और 6 माह की बेटी को छीन लिया। रोती बिलखती पीड़िता अपनी खाला के घर पहुंची। इसके बाद खाला के समझाने बुझाने के बाद पीड़िता अपने मायके पहुंची, मायके पहुंचकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे, जहां उन्हें कल आने की बात कहकर टरका दिया गया और उसकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। फिलहाल, पीड़िता और उसके परिजन न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+