Hapur Viral Video: कमेंट करने पर छात्राओं ने मनचले पर बरसाई लाठियां, पुलिस आई तब बचा युवक

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ स्कूली लड़कियां एक युवक पर लाठी-डंडे बरसाती दिख रही हैं। हुआ यूं कि स्कूल से लौटते समय एक युवक उन पर कमेंटबाजी कर रहा था। छात्राओं के विरोध करने पर उसने अपना रौब झाड़ा, जिससे भड़की छात्राओं ने उसे जमकर धो डाला।

कमेंट करने पर युवक की पिटाई
बता दें कि पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग में स्वर्ग आश्रम रोड का है। जहां से गुरुवार दोपहर यूनीफॉर्म में कुछ छात्राएं गुजर रही थीं। तभी एक युवक उन पर कमेंट करने लगा। पहले तो छात्राओं ने उसकी हरकत को नजरअंदाज किया। लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती गई। जिससे परेशान होकर छात्राओं ने लाठी उठा ली। ये देख युवक ने भी हाथ में डंडा लेकर छात्राओं को दौड़ाया तो छात्राएं भड़क गईं। फिर उन्होंने युवक को लाठी से पीटना शुरू कर दिया।

Viral Video of girl students beating the man who was harrassing them while returning from school

Recommended Video

      Hapur Viral Video: कमेंट करने पर छात्राओं ने मनचले पर बरसाई लाठियां, पुलिस आई तब बचा युवक

      वीडियो हुआ वायरल
      इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक भी लड़कियों पर लाठी बरसा रहा है। लेकिन लड़कियां उसपर भारी पड़ रही हैं। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। वह अक्सर सड़क पर घूमता रहता है। फिर भी उससे पूछताछ की जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+