Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमरोहा गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली की इंस्पेक्टर के साथ नोकझोंक, धमकाते हुए वीडियो हुआ वायरल

Hapur news, हापुड़। गुरुवार को अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र का मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ, जिसके बाद अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली व गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी आर.के राठी की दौतोई गांव में किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

video viral of amroha candidate danish ali argues with inspector

सूत्रों के अनुसार दानिश अली का आरोप है कि चैकिंग के नाम पर गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली की गाड़ी रोकी और पुलिस की गाड़ी आगे पीछे लगा दी। वीडियो में गढ़मुक्तेशर कोतवाल आर.के राठी प्रत्याशी से कहते दिखे की आपकी गाड़ी के शीशे काले हैं जबकि प्रत्याशी की गाड़ी के शिशे सामान्य थे। जिस पर गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली गढ़ कोतवाल से भिड़ गए, जिसके बाद दोनों में काफी नोकझोंक हुई।

नोकझोंक के बाद गढ़ कोतवाल बैकफुट पर नजर आए और फिर दानिश अली को 'सर-सर इशू मत बनाइये कहते दिखाई दे रहे हैं', जिसके बाद कोतवाल ने अपनी गाड़ी पीछे की और दानिश की गाड़ी को रास्ता दिया, हालांकि इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ये पूरा मामला जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र का है।

अमरोहा लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+