हापुड़: कैमरे में कैद हुई यूपी पुलिस की दबंगई, VIDEO हुआ वायरल
Hapur news, हापुड़। यूपी के हापुड़ में पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है। पूरी घटना मौके पर मौजूद एक शख्स ने कैमरे में कैद कर ली। आरोप है कि पुलिसवालों ने युवक को बिना किसी अपराध उसे फंसाने की कोशिश की। यही नहीं उसके परिवारवालों के साथ भी अभद्रता की गई। अधिकारी इस मामले पर बोलने को तैयार नहीं हैं।

क्या है पूरा मामला
मामला पिलखुआ थाना क्षेत्र के गालंद गांव का है, जहां चौकी इंचार्ज दल सिंह पुलिस टीम के साथ मनोज तोमर नामक युवक को अरेस्ट करने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि युवक मनोज लगातार पुलिसकर्मियों से गिरफ्तारी का कारण पूछता रहा, लेकिन चौकी इंचार्ज दल सिंह के पास कोई जवाब नहीं था। इसके बाद चौकी इंचार्ज दल सिंह ने युवक के बुजुर्ग पिता और परिजनों से अभद्र व्यवहार किया और उन्हें जबरन धक्का मुक्की भी की। युवक के बेगुनाह होने की वजह से मौके पर युवक के परिजन और ग्रामीण इक्कठा हो गए। पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। ग्रामीणों का दबाव बढ़ता देख पुलिस को वहां से उल्टे पांव लौटना पड़ा।

चौकी इंंचार्ज पर एक लाख रुपए मांगने का आरोप
युवक मनोज तोमर ने चौकी इंचार्ज पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही युवक का आरोप है कि पुलिस टीम उसके घर आई और चौकी इंचार्ज दल सिंह उससे कहने लगे कि तुझे शराब के केस में फंसायेंगे, जब युवक के परिजनों ने इसका विरोध किया तो चौकी इंचार्ज दल सिंह ने युवक के परिजनों से भी धक्का मुक्की की और बदसलूकी की। इस पूरे मामले में हुए हंगामे के किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, अधिकारी इस मामले पर बोलने को तैयार नहीं हैं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications