हापुड़: हिरासत में मौत लेकर SHO समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित, बेटे ने बताई थी टॉर्चर की दास्तान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में छिजारसी थाने के अंदर बर्बर तरीके से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मृतक प्रदीप तोमर के भाई कुलदीप तोमर की तहरीर के आधार पर हुई है। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने पहले तो प्रदीप के भाई को उठाया और फिर किसान प्रदीप को फोन करके बुलाया और उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी।

क्या था मामला

क्या था मामला

मामला पिलखुआ इलाके के छिजारसी थाना क्षेत्र के लाखन गांव का है। आरोप है कि छिजारसी पुलिस ने प्रदीप तोमर को महिला की हत्या के एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। परिजनों का आरोप है कि प्रदीप को पूछताछ के दौरान बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी हालत बुरी तरह बिगड़ गई। आरोप में यह भी कहा गया कि प्रदीप से पूछताछ के दौरान उसका 10 साल का बेटा पुलिस चौकी के बाहर इंतजार करता रहा। इतना ही नहीं, बच्चे को पूरी रात बाहर बैठाकर रखा और उसे खाने के लिए चिप्स देकर चुप रहने को कहा।

क्या कहा बेटे ने

क्या कहा बेटे ने

प्रदीप तोमर के बेटे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमें टोल टैक्स बूथ से उठाया। उनके साथ बहुत बुरी तरह से मारपीट की गई। उन्होंने बिजली के झटके दिए। उन्होंने उसे लाठियों से मारा और उस पर पेचकस से वार किया। उन्होंने मेरे मुंह में बंदूक डाल दी और मुझे धमकी दी कि अपना मुंह बंद रखूं। बाद में, पुलिसकर्मियों में से एक ने मुझे चिप्स का एक पैकेट दिया, क्योंकि मैं थाने के बाहर खड़ा था, चिल्ला रहा था। वे मेरे पिता के साथ यह सब करते हुए मारपीट करते रहे।'' आरोप यह भी है कि पुलिसवालों ने पी रखी थी।

तीन पुलिस के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

तीन पुलिस के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

हापुड़ के एसएसपी यश वीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 323 (हमला) के तहत क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, थाना प्रभारी योगेश बालियान, उप-निरीक्षक अजब सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+