नौकरी के लिए भटक रहीं यूपी की ये दो ऑस्कर विजेता, पीएम मोदी से लगाई गुहार

हापुड़। ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाने वाली सुमन और स्नेहा इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह एक्शन इंडिया नाम की संस्था द्वारा उनकी नौकरी समाप्त किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी से गुहार लगाने के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने करप्शन फ्री इंडिया नामक संस्था के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

सरकारी नौकरी दिलाने की मांग

सरकारी नौकरी दिलाने की मांग

ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाली ग्राम काठीखेड़ा निवासी सुमन और स्नेह करप्शन फ्री इंडिया संस्था के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम लिखा एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी पंकज सक्सेना को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनकी पुरानी संस्था ने उन्हें त्यागपत्र देने के लिए मजबूर कर दिया था। अब वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए नौकरी की तलाश में भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से प्रदेश और केंद्र सरकार के किसी संस्थान में नौकरी दिलाने की मांग की है।

शॉर्ट फिल्म के लिए मिला था ऑस्कर पुरस्कार

शॉर्ट फिल्म के लिए मिला था ऑस्कर पुरस्कार

गांव काठीखेड़ा निवासी सुमन और स्नेहा ने महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म से संबंधित शॉर्ट फिल्म 'पीरियड: द एंड ऑफ सेंटेंस' में मुख्य भूमिका निभाई थी। उनकी फिल्म को अमेरिका में ऑस्कर पुरस्कार दिया गया था। दोनों एक्शन इंडिया नाम की संस्था में नौकरी कर रही थीं।

दोनों के सामने आर्थिक समस्या

दोनों के सामने आर्थिक समस्या

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उन्हें मिले एक लाख रुपए पर विवाद होने के बाद संस्था ने त्याग पत्र देने के लिए मजबूर कर दिया, जबकि स्नेहा ने संस्था पर डेढ़ माह का वेतन न देने का आरोप लगाते हुए त्याग पत्र दे दिया। हाल ही में सूचना और प्रोद्योगिकी मंत्रालय की सीएससी इकाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिनेश त्यागी ने उनसे मुलाकात कर उन्हें रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+