दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को मैसेंजर पर भेजा तीन तलाक

Hapur news, हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां थाना सिंभावली क्षेत्र में युवक द्वारा मैसेंजर पर मैसेज कर पत्नी को तीन तलाक दे डाला। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि तलाक के बाद ससुराल वालों ने इद्दत कराने के लिए महिला को घर में बंधक बना लिया। सूचना पर परिजनों के साथ पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त करवाया। परिजनों का आरोप है कि बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को व्हाट्सएप मैसेज पर तीन तलाक की सजा दी गई है। हालांकि पुलिस का कहना कि पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई है, अगर आती है फिर इस मामले में कार्यवाई की जाएगी।

husband sent triple talaq message on messenger to his wife

आपको बता दें मामला थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां ताज मोहम्मद के नाम के शख्स ने 2 लाख रुपये व बाइक की डिमांड पूरी न करने पर अपनी पत्नी को मैसेंजर पर मेसेज कर तलाक दे डाला। पीड़ित के चाचा का आरोप है कि मोहममद की शादी 3 साल पहले दिल्ली की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लड़की से दहेज की डिमांड कर लड़की को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। यहां तक कि लड़की पक्ष ने ससुरालियों की डिमांड पर करीब 50 हज़ार रुपये दे दिए थे, लेकिन दिन पर दिन लड़के की डिमांड बढ़ती गई और नतीजा तीन तलाक तक जा पहुंचा।

husband sent triple talaq message on messenger to his wife

महिला के पति ने मैसेज के जरिए तलाक दे डाला जिसके बाद महिला को इद्दत के लिए घर में बंधक बना लिया, किसी तरह महिला ने जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन सिंभावली थाने पहुंच गए और बेटी के साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों के साथ आई पुलिस ने इद्दत के लिए घर में बंधक बनाई गई महिला को मुक्त करा दिया और अपने साथ थाने ले गई। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर परिजनों के साथ पहुंची पुलिस महिला को मुक्त कराकर थाने ले आई थी। कानूनी सलाह लेने के बाद ही कोई कार्रवाई करने की बात कहकर परिजन महिला को अपने साथ घर ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+