हापुड़ में 50 साल पुराने घरों और दुकानों पर चला बुलडोजर, पीड़ित बोले- 'हमने तो BJP को वोट दिया, फिर भी...'

हापुड़ में 50 साल पुराने घरों और दुकानों पर चला बुलडोजर, पीड़ित बोले- 'हमने तो BJP को वोट दिया, फिर भी...'

हापुड़, 02 जून: पिछले 50 सालों से मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की जमीन पर करीब 20 परिवार दुकान और मकान बनाकर रह रहे थे। बुधवार को जिला प्रशासन ने इन मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। जिला प्रशासन की मानें तो गढ़ के नक्का कुंआ रोड पर स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की जमीन पर इन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। मंदिर की जमीन किए गए इस अवैध कब्जा को ध्वस्त किया गया है। ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई गढ़मुक्तेश्वर के उपजिलाधिकारी अरविंद द्विवेदी के निर्देशन में हुई है।

20 लोगों के परिवार आए सड़क पर

20 लोगों के परिवार आए सड़क पर

अवैध रूप से बने इन मकानों और दुकानों को कब्जा मुक्त करने के लिए गढ़ एसडीएम ने नोटिस भी दिया था। नोटिस में जल्द से जल्द जगह को खाली करने के लिए लोगों से बोला गया था। इसके लिए जिला प्रशासन ने लोगों को समय भी दिया था। समय समाप्त होने के बाद बुधवार को जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद करीब 20 लोगों के परिवार सड़क पर आ गए हैं।

मकान और दुकान पर बुलडोजर चलता देख नहीं रुके आंसु

मकान और दुकान पर बुलडोजर चलता देख नहीं रुके आंसु

प्रशासन ने मंदिर की जमीन पर बने मकानों और दुकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। इस दौरान अपने मकान और दुकान पर बुलडोजर चलता देख लोग अपने आंसुओं को नहीं रोक सके। अपने मकान को टूटता देख लोगों ने अधिकारियों से गुहार भी लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बिखरे हुए सामान और टूटते हुए मकान को देखकर बुजुर्ग महिलाएं, युवतियां और बच्चे रोते रहे।

'हमने तो BJP को वोट दिया, फिर भी...'

'हमने तो BJP को वोट दिया, फिर भी...'

इस दौरान पीड़ित परिवारों ने रोत हुए कहा कि, 'हमने तो बीजेपी को वोट दिया था, उन्होंने हमारा मकान तोड़ दिया। हमें सड़क पर बैठा दिया है। हमारा 20 लोगों का परिवार है, हमने सारा वोट भाजपा को दिया था। हमारी पांच पीढ़ियां यहां रह चुकी है, लगभग 100 साल से भी ज्यादा समय से हमें यहां हो गया।'

महाभारत कालीन है मुक्तेश्वर महादेव मंदिर

महाभारत कालीन है मुक्तेश्वर महादेव मंदिर

मुक्तेश्वर महादेव का मंदिर करीब दो सौ से ढाई सौ साल पुराना और प्राचीन है। यह हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित है। मंदिर के जमीन पर कब्जा कर रह रहे लोगों को एसडीएम ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर वहां से हटा दिया। गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम अरविंद द्विवेदी का कहना है कि तीर्थंनगरी में मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर महाभारत कालीन है, जो कि सालों पुराना है। यहां कार्रवाई की गई है, लेकिन कार्रवाई से पहले इन लोगों को नोटिस दिए गए थे। कुछ लोगों ने समय रहते जगह खाली कर दी थी मगर जिन लोगों ने ऐसा नहीं किया उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीम वहां पहुंची। एसडीएम का कहना है कि करीब 2 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+