जीजा ने नशे में खोया होश, DJ पर साली के साथ सबके सामने की ऐसी 'गंदी' हरकत

हमीरपुर, 15 जून: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक शख्स ने अपने ही छोटे भाई की शादी में शर्मनाक हरकत कर दी। शादी समारोह में पहुंचे शख्स ने शराब पीकर होश खो दिया और अपनी साली के साथ सबसे सामने ऐसी काम किया, जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ गई। पुलिस ने शख्स को पकड़कर हावालात में बंद कर दिया। पूरी रात लॉकअप में बंद शख्स को अगले दिन परिवार के लोगों ने आपसी समझौते के बाद छुड़ा लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

घर पर ही लगा था DJ, साली को जबरदस्ती कराने लगा डांस

घर पर ही लगा था DJ, साली को जबरदस्ती कराने लगा डांस

मामला हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे का है। दरअसल, यहां रहने वाला जगरूप गुड़गांव में गार्ड की नौकरी करता है। जगरूप के छोटे भाई जगदीश की शादी बीती 10 जून को बांदा में हुई थी। शादी में जगरूप की साली भी आई थी। बीते मंगलवार की शाम बधाई पूजन (हाथा) का कार्यक्रम चल रहा था। घर पर डीजे का इंतजाम किया गया था। सभी लोग जमकर डांस कर रहे थे। इस बीच जगरूप भी शराब के नशे में डीजे पर पहुंच गया और डांस करने लगा। वह अपनी साली का हाथ पकड़कर जबरन डांस करने लगा। साली ने भी थोड़ा डांस किया, लेकिन फिर वहां से जाने लगी। इसपर जगरूप उसे बार-बार डांस करने के लिए मजबूर करने लगा।

जीजा ने नशे में खोया होश, साली के साथ की शर्मनाक हरकत

जीजा ने नशे में खोया होश, साली के साथ की शर्मनाक हरकत


शराब के नशे में जगरूप अपनी साली को डीजे पर जबरन बार-बार नचाने की कोशिश करने लगी। साली अपने जीजा जी से दूरी बनाने की कोशिश करती रही, लेकिन जीजा जी ने नशे में होश खो रखा था। इस पर साली को गुस्सा आ गया और उसने अपने पिता से इसकी शिकायत कर दी। पिता ने तुरंत ही पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जीजा को पकड़ कर थाने ले आई।

पुलिस ने रातभर लॉकअप में किया बंद

पुलिस ने रातभर लॉकअप में किया बंद

पुलिस ने जगरूप को पूरी रात लॉकअप में रखा। दोपहर तक परिवार के लोग थाने पहुंचे और आपसी समझौते के बाद जीजा को छुड़ाया। इस मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि डीजे पर डांस को लेकर नशे में जीजा और साली के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया गया, लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बनी और तो पुलिस ने जगरूप का 151 के तहत चालान कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+