Hamirpur: प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका को मारी गोली, शादी के लिए मना करने पर उतारा मौत के घाट

प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर उसकी दादी और माँ के सामने उसे गोली मार दी। आरोपी ने घर में घुसकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतिका की दादी और माँ के भरपूर कोशिश के बाद भी हत्यारा मौके से फरार हो गया।

Hamirpur: The lover entered the house and shot the girlfriend, killed her for refusing to marry

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमे एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर मे घुसकर गोली मार दी और मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के घर वालो ने दोनों की शादी से मना कर दिया था जिस कारण प्रेमी ने ये ख़ौफ़नाक कदम उठाया।

Hamirpur: The lover entered the house and shot the girlfriend, killed her for refusing to marry

प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली
बता दें कि मामला हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली इलाके के बसेला गांव का है, जहां 20 वर्षीय युवती अपनी मां और दादी के साथ घर के ऊपर वाले कमरे में सो रही थी। देर रात्रि लगभग 1:30 बजे युवती के प्रेमी ने पहले तो घर में घुस कर प्रेमिका को जबरन उठा कर ले जाने की कोशिश की। युवती ने उसका विरोध किया और शोर मचाने लगी। युवती की चीख पुकार सुनकर उसकी दादी और मां दौड़ती हुई आईं लेकिन तब तक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी।

Hamirpur: The lover entered the house and shot the girlfriend, killed her for refusing to marry

Recommended Video

      आधी रात प्रेमिका के घर में घुसा प्रेमी, फिर किया ये खौफनाक कांड

      दादी और मां ने छीन लिए कारतूस
      इसके बाद युवती की दादी और मां ने युवक के हाथ से दो कारतूस छीन लिए, जिससे आरोपी प्रेमी घबरा गया। दोनों महिलाओं ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन प्रेमी लात घूसे मार कर मौके से भाग निकला। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को राठ सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डॉक्टरों ने गम्भीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। किशोरी की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम व डॉगस्कॉट सहित पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने भी घटना स्थल का निरिक्षण किया और बताया की आरोपी युवक से मृतक युवती के प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+