UP News: बुआ के लड़के से हुआ प्यार, इनकार के बाद लड़की ने उठाया यह खौफनाक कदम
Hamirpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती को अपने बुआ के लड़के से प्यार हो गया। युवती उससे शादी करने की जिद पर अड़ गयी। परिजनों के मना करने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
UP: परधानी से विधायक बनने तक का सफर, लेकिन 'हवस की भूख' ने सब बर्बाद कर दिया, गंवानी पड़ेगी विधानसभा सदस्यता
जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर सदर कोतवाली के काशीराम कॉलोनी में उस समय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी जब प्रेमिका ने प्रेमी के दरवाजे पर आत्महत्या करने की कोशिश की। प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने ऐसा कदम उठाया। उसने प्रेमी की चौखट पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने अपने हाथ की नस काट ली। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर किया गया है।युवती की हालत की गंभीर है। यह घटना कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र की है।

घटना के बाद लड़के के परिजनों ने पुलिस को पूरी बात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि युवती ने प्रेम प्रसंग में जान देने की कोशिश की है। दोनों रिश्तेदार हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications