Gwalior News: रिवॉल्वर साफ करने के दौरान पत्नी को लगी गोली, घबराए पति ने लगाई फांसी
Gwalior News: ग्वालियर पुलिस इसकी हकीकत जानने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ले रही है। जिस कमरे में यह पूरी घटना हुई उसे पुलिस ने सील कर दिया है।

Gwalior News: ग्वालियर जिले में रिवाल्वर साफ करते समय गोली चलने का मामला सामने आया है। जनकगंज थाना क्षेत्र के छत्री मंडी में 22 मई की देर रात पति की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली उमा राजपूत के ऊपर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गलती होने पर पति राजकुमार राजपूत घबराकर अपने कमरे में जाकर आत्महत्या के मकसद से फांसी के फंदे में लटक गए। लेकिन समय रहते घर में मौजूद बहू और अन्य महिलाओं ने राजकुमार को फांसी के फंदे से राजकुमार राजपूत नीचे उतार लिया। तब तक उनका बेटा घर पहुंच गया था। जिसके बाद बेटा और बहू ने उमा और राजकुमार को एक निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। फिलहाल पति-पत्नी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी भी अस्पताल जा पहुंचे जहां पूछताछ के बाद के मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताते चलें कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे जनकगंज थाना क्षेत्र के शिंदे की गोठ में रहने वाले बीच कारोबारी 50 वर्षीय राजकुमार राजपूत मकान के हॉल में बैठकर अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे और पास में ही उनकी पत्नी उमा राजपूत मौजूद थी तभी राजकुमार की उंगली से रिवाल्वर का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। चली गोली उनकी पत्नी पर जा लगी और जमीन पर गिर पड़ी।
जनकगंज थाना सर्किल के सीएसपी सियाज केएम और थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के अनुसार परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए अनुसार घटना के समय राजकुमार लाइसेंसी बंदूक की साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान गलती से गोली चल गई। पूरे मामले की पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस बात पर पुलिस को शंका है परिजनों के बताए अनुसार पुलिस पूरा यकीन नहीं कर रही है। बंदूक की सफाई करते समय उसमें कारतूस क्यों भरे गए। यह बात पुलिस को परेशान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications