पत्नी ने दोस्त और काम-धंधा छुड़वाया; वीडियो में अपना दर्द रिकॉर्ड कर फांसी के फंदे पर झूल गया भजन गायक

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से आत्महत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, भजन गायक धर्मेंद्र झा सुसाइड से पहले उन्होंने वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजा। इसमें कहा, 'पत्नी ने दोस्त छुड़ा दिए। काम-धंधा छुड़ा दिया। मां जैसी भाभी पर आरोप लगाए। मैंने जितनी प्रताड़ना झेली है, कोई नहीं झेल सकता।

धर्मेंद्र झा शहर के जनकगंज क्षेत्र के ढोलीबुआ के पुल के रहने वाले हैं। सुबह पत्नी नेहा कमरे में पहुंची तो शव पंखे के कुंदे से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। पता लगा कि आत्महत्या से पहले सुबह 6.23 बजे धर्मेंद्र ने वीडियो अपने भाई के मोबाइल पर भेजा था।

Gwalior News

उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पहले लव मैरिज शादी की थी। ये उनकी दूसरी शादी थी वीडियो में उन्होंने कहा है कि पिता की सेवा नहीं की, मेरे दोस्तों को गालियां दीं मेरे पिता की उम्र 85 साल है। अस्थमा के पेशेंट पिता की सेवा नहीं की, मेरे दोस्तों को गालियां दीं मेरे पिता की उम्र 85 साल है। अस्थमा के पेशेंट हैं। फिर भी कभी इसने (दूसरी पत्नी) उनकी सेवा करने की कोशिश नहीं की। जब मेरी बदनामी हो गई, मेरा सब कुछ छिन गया। दोबारा से रेप्यूटेशन बनाई है।

भारत के कानून ने औरत को इतनी छूट दे दी है कि वो कभी भी किसी मर्द को फंसा सकती है। मैं एक बात पूछता हूं कि सिर्फ आदमी ही दोषी है हर बार? अगर अंधा कानून नहीं है, थोड़ी सी भी आंख खुली हैं तो मैं एक गुहार लगा रहा हूं कि दोनों को कड़ी सजा दें।

कानून में थोड़ा सा बदलाव लाएं, ताकि जिन मर्दों का औरतों ने जीवन नर्क बना रखा है, वे गुहार लगा सकें। दोनों औरतों के कारण मैं आज आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे जाने के बाद मेरी सारी चीजों पर अधिकार सिर्फ मेरे घरवालों का होगा। सभी को राधेश्याम...।

टीआई जनकगंज विपेन्द्र सिंह के मुताबिक पुलिस को जैसे ही सूचना मिली मौके पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया है। मृतक ने सुसाइड से पहले अपने भाई को कुछ वीडियो बनाकर भेजे थे पुलिस उनकी जांच पड़ताल कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+